{"_id":"64f772d356ee309e40075793","slug":"outrage-among-advocates-across-the-district-strike-continues-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-5167-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिलेभर के अधिवक्ताओं में आक्रोश, हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिलेभर के अधिवक्ताओं में आक्रोश, हड़ताल जारी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला फूका।
अधिवक्ताओं ने हापुड़ के डीएम और एसपी का तत्काल तबादला करने की मांग की। कहा कि अधिवक्ताओं को पीटने और बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किए जाने के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाए, अधिवक्ताओं के खिलाफ लिखे गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए और घायल अधिवक्ता को मुआवजा दिया जाए। तहसील अधिवक्ता ने भी प्रदर्शन कर पुतला फूंका और अपनी मांगों का ज्ञापन प्रशासन को साैंपा।
उधर, गोला में वकीलों ने कार्य से विरत रहकर तहसील परिसर में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह काजल, महेंद्र शर्मा, राकेश वर्मा, आशीष मिश्रा, संजय वर्मा, नरेंद्र शुक्ला, नीरज मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, राजेश गिरि, आदर्श वर्मा आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
मितौली। सेंट्रल बार एसोसिएशन तहसील मितौली के अध्यक्ष सरोज अवस्थी और महामंत्री बलराम सिंह पाल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर अधिवक्ता परिसर के पास प्रमुख सचिव और डीजीपी का पुतला फूंका। इस मौके सतीश चंद्र मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, राजीव मिश्रा, पंकज बाजपेई, दिनेश यादव, मौजूद रहे।
मोहम्मदी। सिविल बार एसोसिएशन मोहम्मदी ने डीजीपी और प्रदेश के मुख्य सचिव का पुतला जलाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राकेश प्रताप पांडे, कमल गुप्ता, विवेक कुमार शुक्ला, सुरेंद्रनाथ गुप्ता, बसंत लाल शर्मा, रामखेलावन मिश्रा मौजूद रहे।
धौरहरा। तहसील अधिवक्ता संघ धौरहरा के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत होकर दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस का पुतला फूंका और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राजू शुक्ला, मंत्री ब्रजेन्द्र कुमार मिश्रा, कृष्ण मोहन तिवारी,प्रशांत श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, जीत सिंह आदि मौजूद रहे।