{"_id":"62a4eb44ac9c514fce087bed","slug":"outpost-in-charge-line-spot-for-abusing-victim-woman-on-phone-lakhimpur-news-bly4879575177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित महिला से फोन पर अभद्रता करने वाला चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित महिला से फोन पर अभद्रता करने वाला चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पलिया कोतवाली क्षेत्र में एक बालक की गुमशुदगी के मामले में पीड़ित महिला से चौकी इंचार्ज द्वारा फोन पर अभद्रता व अश्लीलता किए जाने का मामला तूल पकड़ने पर एसपी संजीव सुमन ने कार्रवाई की है। उन्होंने पलिया चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।
पलिया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का 11 वर्षीय पुत्र कई दिनों से लापता है, जिसके संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। बालक का पता न लगने से परेशान मां ने चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव को फोन मिलाकर बात की, तो चौकी इंचार्ज ने अभद्र व अश्लील बातें की।
इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पलिया पुलिस की फजीहत होने लगी। इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।