फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Outbreak of fever...OPD of 1700 patients in the district hospital

Lakhimpur Kheri News: बुखार का प्रकोप... जिला अस्पताल में हुई 1700 मरीजों की ओपीडी

Sat, 24 Aug 2024 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of fever...OPD of 1700 patients in the district hospital

विज्ञापन
लखीमपुर/ओयल। जिले में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना 1600 से 1700 मरीजों की ओपीडी हो रही है। 22 अगस्त को ओपीडी में 1746 और 23 अगस्त को 1674 नए मरीज दवा लेने पहुंचे। यही हाल निजी अस्पतालों का भी है। इनमें अधिकांश मरीज बुखार से ग्रसित हैं।
जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में 25 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 18 बुखार से ग्रसित और पांच मलेरिया की चपेट में हैं। महिला वार्ड में भर्ती 25 मरीजों में से आठ बुखार से पीड़ित हैं। बुजुर्ग वार्ड में 11 मरीजों में से सात बुखार से पीड़ित हैं। भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही ओपीडी का भी हाल बेहाल है। जिला सीतापुर से सर्वाधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डेंगू वार्ड में शुक्रवार तक अनुज, शिवा वर्मा, राज, सुमित, ओम नारायण, प्रियंका और दंबारू समेत सात मरीज भर्ती हैं। फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक प्रतिदिन 180 से 200 मरीजों की ओपीडी करते हैं। डॉक्टर रोहित ने लोगों से अपील की है कि ताजा खाना खाएं, साफ और उबला पानी पिएं, फुल आस्तीन के कपड़े पहने और सोने के दौरान मच्छरदानी का उपयोग करें। आसपास साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें। जलजमाव होने पर दवा का छिड़काव करें। बुखार आने पर डॉक्टर को सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इमरजेंसी में 15 घंटे में पहुंचे 90 मरीज
इन दिनों जिला अस्पताल की इमरजेंसी भी भरी चल रही है। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार अपराह्न तीन बजे तक 90 से अधिक मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। इनमें से 60 फीसदी बुखार से ग्रसित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed