फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Original and revised budget passed in district panchayat meeting

जिला पंचायत की बैठक में मूल और पुनरीक्षित बजट पारित

Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Original and revised budget passed in district panchayat meeting
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत की हंगामेदार बैठक में जिला पंचायत के मूल और पुनरीक्षित बजट का अनुमोदन किया गया। साथ ही राज्य वित्त आयोग और पंद्रहवें वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना को भी मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश ने की।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2021-2022 और मूल बजट वर्ष 2022-23 मंजूरी के लिए सदन में पेश किया गया। इसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। राज्य वित्त आयोग और पंद्रहवां वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना जब सदन में रखी गई तो कुछ सदस्यों ने अध्यक्ष पर मनमानी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन बाद में ये कार्ययोजनाएं बहुमत से पास हो गईं।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त मनरेगा ने वार्षिक श्रम बजट पेश करते हुए मनरेगा से कराए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सदस्यों से अपने प्रस्ताव उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सदस्य सूरज सिंह ने पानी की टंकी से अनावश्यक रूप से हो रही पानी की बर्बादी और खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर कराने और जल निगम द्वारा पाइप बिछाने के बाद तत्काल मरम्मत किए जाने की मांग की। सदस्य विलकीश बेगम ने ग्राम पंचायत सेहरुआ के हैंडपंपों में अति दूषित पानी निकलने के संबंध में समाधान किए जाने की मांग की। इस पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने शीघ्र कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक योगेश वर्मा, सौरभ सिंह सोनू, जिला पंचायत सदस्य सूरज सिंह, मिथलेश सिंह, रजीउल्ला, पूनम देवी, दिव्या सिंह, पवन गुप्ता आदि के अलावा जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed