फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Orders FIR against two Sekretrion

दो सेक्रेटरियों के खिलाफ एफआईआर का आदेश

Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Orders FIR against two Sekretrion
demo pic - फोटो : अमर उजाला
- पलिया ब्लाक की कई ग्राम पंचायतों में हुई धांधली
विज्ञापन

- सीडीओ ने तीन दिन के अंदर मांगा जवाब

पलिया ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरौसा, रानीनगर, अतरिया, बड़ागांव, चंदनचौकी और पचपेड़ा में कराए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद सीडीओ अमित सिंह बंसल ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ से तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। 

इन छह ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के नाम पर लाखों का बंदरबाट किए जाने की शिकायत मिलने पर सीडीओ ने 16 जनवरी को निर्धारित प्रारूप जारी कर सूचनाएं तलब की थी, जिसके लिए 19 जनवरी तक समय दिया गया था। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने एडीओ पंचायत से समस्त अभिलेख सहित रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन काफी समय बीतने पर भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी और न ही संबंधित सेक्रेटरियों ने दस्तावेज उपलब्ध कराए। लिहाजा सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सात फरवरी 2017 को दोनों सेक्रेटरियों भास्कर राय और कृष्ण कुमार के खिलाफ एफआईआर और विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। सूत्र बताते हैं कि सेक्रेटरी भास्कर राय और कृष्ण कुमार द्वारा करीब चार-चार लाख धन का गबन किया गया है। काफी दिन बीतने पर अब तक एफआईआर दर्ज न होने पर सीडीओ ने डीपीआरओ से अभी तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पलिया के एडीओ पंचायत रामू अवस्थी को दोनों सेक्रेटरियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। एडीओ से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed