फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Opposition surrounded the government on sugarcane payment, BJP told conspiracy

गन्ना भुगतान पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, भाजपा ने बताया साजिश

Sun, 05 Dec 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Opposition surrounded the government on sugarcane payment, BJP told conspiracy
गोला मिल गेट पर धरना स्थल के पास चाय-नाश्ता बांटते सिख युवक।
बजाज की चीनी मिलों में विपक्षी पार्टियों का लगा है पैसा : भाजपा
विज्ञापन

बजाज ग्रुप की तीन मिलों पर कुल 701 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया
लखीमपुर खीरी। जनपद में किसानों का मुद्दा एक बार फिर से गरमाता जा रहा है। विपक्ष ने सत्तारुढ़ भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है, जबकि भाजपा का कहना है कि बजाज की चीनी मिलों में विपक्षी दलों के लोगों का पैसा लगा है, इसलिये वह जानबूझकर किसानों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बजाज ग्रुप की तीन मिलों गोला, पलिया व खंभारखेड़ा पर कुल 701 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है।
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पलिया, गोला और खंभारखेड़ा मिल से जुड़े किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि कई बार इस बारे में बातचीत हुई, धरना प्रदर्शन हुए, लेकिन हर बार बातचीत बेनतीजा निकली। जब कभी भुगतान पर सहमति बनी तो मिल प्रबंधन ने धोखा दे दिया। इस बार 30 नवंबर तक गन्ना भुगतान करने के लिये कहा गया था, लेकिन वह भी नहीं हुआ इसलिये वह मजबूरी में आंदोलन कर रहे हैं, जबकि उनके खेतों में गन्ने की पैड़ी पौध खड़ी हुई है। उधर, अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और सपा किसानों के साथ धरने पर बैठ रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने दिया समर्थन तो भाजपा ने बताया साजिश
लखीमपुर खीरी। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर कांग्रेस ने किसानों को खुला समर्थन दे दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल का कहना है कि किसान ही उनके लिए सर्वोपरि है। किसानों का मुद्दा इस देश में सबसे बड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है। बताया कि वह हर दिन किसानों के साथ डटे रहेंगे और महासचिव अक्षय सिंह पटेल समेत अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद हैं, जो किसानों के समर्थन में लगातार डटे रहेंगे। उन्होंने बताया कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होगा, गन्ना नहीं दिया जाएगा।
सरकार की छवि धूमिल करने में लगी हैं चीनी मिलें
लखीमपुर खीरी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर चल रहे आंदोलन पर कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान करवाना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसी के आधार पर पलिया और गोला चीनी मिल समेत प्रदेश की कई चीनी मिल पर एफआईआर दर्ज हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजाज की चीनी मिलों में विपक्षी पार्टी के नेताओं का पैसा लगा है। इसलिए सरकार की छवि धूमिल करने के लिए किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। भुगतान न करने वाली मिल पर एफआईआर दर्ज की जा रही है और मामले में जल्द कार्यवाही होगी। संवाद

हम भी किसान हैं, इसलिए किसान के साथ हैं : सपा
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस की तरह समाजवादी पार्टी भी किसानों के समर्थन में उतर आई है। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जय किसान का नारा लगाती है। इसलिये वह किसानों के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बजाज की तीनों चीनी मिलों को सरकार का सीधा संरक्षण प्राप्त है, जिससे वह किसानों के साथ अन्याय कर पा रही हैं। अगर सरकार चाहे तो अपने पास से पैसा देकर किसानों का शीघ्र भुगतान कर सकती है, लेकिन भाजपा सरकार किसानों के साथ नहीं चीनी मिल मालिकों के साथ है।

बजाज ग्रुप की मिलों पर 701 करोड़ बकाया
गोला 273 करोड़
पलिया 263 करोड़
खंभारखेड़ा 165 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed