फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Operator terminated, departmental action taken against employee, FIR against broker

Lakhimpur Kheri News: ऑपरेटर की सेवा समाप्त, कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई, दलाल पर एफआईआर

Tue, 10 Mar 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Operator terminated, departmental action taken against employee, FIR against broker
एआरटीओ दफ्तर में आए लोगों से पूछताछ करते हुए सीडीओ। स्रोत : सूचना
लखीमपुर खीरी। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने मुख्य गेट बंद करा दिया और उसके बाद विभिन्न काउंटरों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त करने, एक दलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और एक कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर की गई। जांच के दौरान बेहजम क्षेत्र के कैमाखादर निवासी इश्तियाक अपने साथ रवि नामक युवक के साथ वाहन ट्रांसफर कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन

पूछताछ में रवि ने पहले खुद को रिश्तेदार बताया, लेकिन सख्ती करने पर दलाली करने की बात सामने आ गई। इश्तियाक ने बताया कि काम कराने के लिए उससे दो हजार रुपये लिए गए थे। इस पर सीडीओ ने एआरटीओ शांति भूषण पांडेय को रवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अर्जुनपुरवा निवासी शुभम गुप्ता ने शिकायत की कि ड्राइविंग लाइसेंस को लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) कराने के लिए निर्धारित 400 रुपये की जगह 1500 रुपये लिए गए। सीडीओ तत्काल इंस्टेंट सॉल्यूशन सेंटर काउंटर पर पहुंचे। पूछताछ में कंप्यूटर ऑपरेटर कमर अली ने 1500 रुपये लेने की बात स्वीकार कर ली और तलाशी में पैसे भी बरामद हुए। इस पर सीडीओ ने फटकार लगाते हुए उसकी सेवा समाप्त करने के निर्देश दे दिए।
इसी दौरान राधेश्याम नामक व्यक्ति ने बताया कि वह नवंबर से अपनी गाड़ी का बंधक कटवाने के लिए चक्कर लगा रहा है, लेकिन संबंधित बाबू काम टाल रहे हैं। सीडीओ जब संबंधित काउंटर पर पहुंचे तो कनिष्ठ सहायक आशीष श्रीवास्तव संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सीडीओ ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में दलाली और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अन्य कर्मचारियों को भी कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed