फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Open gym's health deteriorates, machines themselves on crutches

Lakhimpur Kheri News: ओपन जिम की सेहत बिगड़ी, खुद बैसाखी पर मशीनें

Fri, 10 Oct 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Open gym's health deteriorates, machines themselves on crutches
ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित पार्क में ओपन जिम की टूटी मशीन के नीचे लगी ईंटे। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के पार्कों और कॉलोनियों में लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से बनाए गए ओपन जिम अब खुद बीमार पड़ गए हैं। रखरखाव के अभाव में इनकी हालत जर्जर है। कई मशीनें बैसाखी पर हैं, उनके नीचे ईंटें लगाकर रोका गया है। कहीं मशीनों पर जंक की मोटी परत जम गई है तो कहीं उनके पुर्जे टूट गए हैं। नतीजतन, इनका लाभ अब शहरवासियों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



लाखों रुपये की लागत से स्थापित ये जिम कभी लोगों के आकर्षण का केंद्र थे। सुबह-शाम यहां व्यायाम करने वालों की भीड़ जुटती थी, लेकिन अब टूटे उपकरण और खतरे भरे हालात लोगों को दूर रहने पर मजबूर कर रहे हैं। कई मशीनों को अस्थायी रूप से ईंटों के सहारे खड़ा किया गया है, जिससे बच्चों के घायल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि महीनों से इनकी मरम्मत के लिए नगर पालिका की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों की मांग है कि नगर पालिका जल्द से जल्द ओपन जिम की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराए, ताकि शहरवासियों को फिर से स्वस्थ जीवन की राह पर लौटने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में यहां हैं ओपन जिम


शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी), ईदगाह पार्क, शहीद भगत सिंह पार्क, रेलवे स्टेशन के बाहर, फ्लाईओवर के नीचे, सुभाष पार्क में ओपन जिम बनाए गए हैं। प्रत्येक जिम के निर्माण में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए गए थे। इनमें विलोबी मैदान, सुभाष पार्क के जिम टूट गए हैं। कई उपकरण उखड़े पड़े हैं। ऑफिसर कॉलोनी के जिम के उपकरण भी खराब हैं।


ओपन जिम की देखरेख की जाती है। अभी जल्दी में ही ऑफिसर्स कॉलोनी के जिम की मशीनों की मरम्मत कराई गई थी। बाकी जो भी शिकायत मिलती हैं उनकी मरम्मत कराई जाती है। - डॉ. इरा श्रीवास्तव, पालिका अध्यक्ष लखीमपुर

ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित पार्क में ओपन जिम की टूटी मशीन के नीचे लगी ईंटे। संवाद

ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित पार्क में ओपन जिम की टूटी मशीन के नीचे लगी ईंटे। संवाद

ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित पार्क में ओपन जिम की टूटी मशीन के नीचे लगी ईंटे। संवाद

ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित पार्क में ओपन जिम की टूटी मशीन के नीचे लगी ईंटे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed