फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   OPD and residence of Kalaam PHC sealed

Lakhimpur Kheri News: कालाआम पीएचसी की ओपीडी और आवास सील

Sun, 05 Oct 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
OPD and residence of Kalaam PHC sealed
लखीमपुर खीरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालाआम में तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीएचसी अधीक्षक ने एहतियातन उनका ओपीडी कक्ष और सरकारी आवास सील करा दिया है। बताया जा रहा है कि डॉ. भारती ने किसी विवाद के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।
विज्ञापन

मूल रूप से गाजीपुर जिले के बारखपुर गांव निवासी डॉ. भारती लगभग दस वर्षों से पीएचसी कालाआम में कार्यरत थे, जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी तो उनके साथ रह रही महिला और एक युवक उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि चिकित्सक के साथ रह रही महिला से विवाद बढ़ने पर उन्होंने यह कदम उठाया। उक्त महिला लंबे समय से उनके सरकारी आवास में रह रही थी और कथित रूप से ब्लैकमेलिंग के जरिये धन उगाही कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सरकारी सेवा में होने के कारण अन्य जनपद में कार्यरत हैं, जबकि उनके दो बच्चे लखीमपुर के एक विद्यालय में पढ़ते हैं। मामले में विभागीय जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed