फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Only four teachers deployed for more than five hundred girl students

Lakhimpur Kheri News: पांच सौ अधिक छात्राओं पर महज चार शिक्षकों की तैनाती

Fri, 09 May 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Only four teachers deployed for more than five hundred girl students
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा में पढ़ती छात्राएं  संवाद
खीरी टाउन। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। यहां पर दस शिक्षकों की जरूरत है, लेकिन इसके सापेक्ष महज चार शिक्षकों की ही तैनाती है। शिक्षकों की तैनाती न होने से छात्राओं की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में करीब 550 छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय की ओर से शिक्षकों की कमी को लेकर कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन मामला शासन स्तर से होने वाली रिक्तियों पर अटक जाता है।
विज्ञापन

गांव की छात्राओं को शिक्षा के लिए शहर न आना पड़े, इसके लिए राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की स्थापना की गई थी। शुरुआती दौर में तो यहां पर सृजित दस पदों पर शिक्षकों की तैनाती थी, लेकिन समय के साथ ही शिक्षक सेवानिवृत्त होते रहे और पद रिक्त होते चले गए। हाल यह है कि आज दस पदों के सापेक्ष महज चार शिक्षकों की ही तैनाती है।
विज्ञापन

विद्यालय में कई सालों से हिंदी, विज्ञान, उर्दू और संस्कृत के अध्यापक न होने से शिक्षा के स्तर पर सवालिया निशान लग रहे हैं। छात्राओं को शिक्षा देने के लिए प्रधानाचार्य सहित चार अध्यापिकाओं पर पढ़ाई का जिम्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज कस्बे के बाहर बाग ओर खेतों के बीच स्थित है। एकांत में बने स्कूल जाने में छात्राओं को आने जाने में खतरा बना रहता है, वहीं स्कूल के एकांत होने के कारण अभिभावकों को भी अपनी बच्चियों की चिंता बनी रहती है। मौजूदा समय में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 550 छात्राएं पंजीकृत हैं। इन छात्राओं को पढ़ाने के लिए मात्र चार अध्यापिकाएं कार्यरत हैं, जबकि पांच अध्यापिकाएं मानदेय पर हैं।
विद्यालय में हिंदी विषय के अध्यापक का पद 10 साल से, विज्ञान विषय का तीन साल से, उर्दू विषय का नौ साल से और संस्कृत विषय का आठ साल से रिक्त है, जबकि विद्यालय में अंग्रेजी, गृह विज्ञान, कला और सामाजिक विज्ञान के लिए अध्यापक हैं।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खीरी टाउन की प्रधानाचार्य रागिनी ने बताया कि पूरे स्कूल में 10 शिक्षक होना चाहिए, चार हैं। छह शिक्षकों के पद रिक्त हैं। पढ़ाई का कार्य पूरा करने के लिए पांच अन्य शिक्षक मानदेय पर रखे गए हैं, जो छात्राओं को शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed