फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ongoing liquor store kiosks

खोखे में चल रही शराब की दुकान का भंडाफोड़

Sat, 23 May 2015 07:50 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sat, 23 May 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
Ongoing liquor store kiosks
शहर में प्राइवेट बस अड्डे के पास एक खोखे में बगैर लाइसेंस चल रही शराब की दुकान का भांडाफोड़ हुआ है। बताया गया है कि उच्चाधिकारी के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने दुकान बंद करा दी लेकिन कोई और कार्रवाई नहीं की जो चर्चा का विषय बन गई है। मौके पर देशी शराब के साथ अंग्रेजी शराब के पौव्वे भी मिले हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट बस अड्डे के पास एक खोखे में सालों से शराब की बिक्री हो रही थी। किसी को पता न था कि यह खोखा बगैर लाइसेंस चल रहा है। पुलिस विभाग के जिले के एक उच्चाधिकारी से इसकी किसी ने शिकायत की तो उनके निर्देश पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और माल हटवाकर खोखे को बंद करा दिया। यहां मौके पर जो स्थिति मिली है उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि बगैर लाइसेंस देशी शराब की बिक्री तो हो ही रही थी साथ ही अंग्रेजी शराब भी बेची जा रही थी। मौके पर देशी के साथ अंग्रेजी शराब के पौव्वे भी मिले हैं। पुलिस का खोखे का बंद करा कर कोई कार्रवाई न करना उसे सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर शहर में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

आबकारी महकमे पर भी सवाल
खोखे में बगैर लाससेंस शराब की बिक्री जारी थी और आबकारी महकमा भी बेखबर बना हुआ था। इससे उसके अधिकारी भी सवालों के घेरे में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed