फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One-way traffic system implemented from Sadar intersection to Hamdard Tirahe

सदर चौराहे से हमदर्द तिराहे तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू

Fri, 10 Dec 2021 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
One-way traffic system implemented from Sadar intersection to Hamdard Tirahe
अस्पताल रोड पर बेतरतीब खड़ी बाइक हटवाते टीएसआई।
टीएसआई ने धर्मशाला, मेला मैदान में सड़क किनारे अतिक्रमण खाली कराया
विज्ञापन

रोडवेज और प्राइवेट बस चालकों-परिचालकों को बस स्टाप पर ही सवारी बैठाने की हिदायत
लखीमपुर खीरी। सीओ यातायात के निर्देश पर शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को शहर की मेन मार्केट सदर चौराहे से हमदर्द तिराहे तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई, जिसमें व्यापारी संगठनों ने भी सहयोग किया।
अब कचहरी की ओर से आने वाले वाहन हमदर्द तिराहा होते हुए सदर चौराहे की ओर जा सकते हैं, लेकिन संकटा देवी, धर्मशाला या जिला अस्पताल की ओर से आने वाले वाहन मोहल्ला थरवरनगंज होते हुए हमदर्द तिराहा या सदर चौराहा होते हुए धर्मशाला या संकटा देवी की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा यातायात सप्ताह तृतीय के तहत टीएसआई निर्मलजीत यादव ने अतिक्रमण खाली कराने का अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने धर्मशाला स्थित फल विक्रेताओं द्वारा रोड पर लगाई गई रेहड़ी-ठेलियों को हटवाकर ब्रिज के नीचे बैरिकेडिंग के अंदर लगवाया। मेला मैदान से गढ़ी रोड पर दुकानदारों द्वारा रोड के किनारे अपने काउंटर लगाकर किए अतिक्रमण को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई एवं एक्सिस बैंक आने वाले ग्राहकों द्वारा वाहनों को रोड पर खड़ा किए जाने से लग रहे जाम को देखते हुए टीएसआई ने ग्राहकों को अपने वाहन बेसमेंट स्थित पार्किंग में खड़ा करने की हिदायत दी। रोडवेज व प्राइवेट बस चालकों-परिचालकों को हिदायत दी कि बस स्टाप पर ही सवारी बैठाएं और उतारें। रोड पर किसी भी दशा में बसों को खड़ा करके सवारी बैठाने पर वाहन सीज करने की चेतावनी दी है। इस दौरान टीएसआई ने कोहरे के मद्देनजर वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed