{"_id":"69d15dc44df5b9ff93017db4","slug":"one-sanitation-worker-suspended-two-salaries-withheld-after-dirt-was-found-in-the-village-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-172074-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गांव में गंदगी मिलने पर एक सफाईकर्मी निलंबित, दो का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गांव में गंदगी मिलने पर एक सफाईकर्मी निलंबित, दो का वेतन रोका
Sun, 05 Apr 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांवों में विशेष सफाई के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कई जगहों पर सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति और लापरवाही के चलते गांवों में गंदगी की भरमार है।
डीपीआरओ विशाल सिंह ने शनिवार को बिजुआ ब्लॉक के बस्तौली गांव का निरीक्षण किया, जहां हालात बेहद खराब मिले। पंचायत भवन परिसर में गंदगी और बड़ी-बड़ी घास उगी मिली। जांच में सामने आया कि करीब एक महीने से सफाई नहीं हुई थी। इस पर सफाई कर्मी गीता देवी को निलंबित कर दिया गया।
इसके बाद मालपुर गांव के निरीक्षण में सफाई कर्मी इफराक अली और इरफान अहमद के पास सफाई से संबंधित कोई उपकरण नहीं मिले और वे कार्य करते भी नहीं पाए गए। इस पर दोनों का अप्रैल माह का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं जहानपुर में निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी कैलाश अनुपस्थित मिले। उनके खिलाफ भी अप्रैल माह का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।