फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One more patient each of dengue and malaria found in the district

जिले में डेंगू व मलेरिया का एक-एक और मिला मरीज

Thu, 09 Sep 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
One more patient each of dengue and malaria found in the district
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हिदायत नगर मोहल्ला निवासी युवक में डेंगू की पुष्टि के बाद संक्रमितों की संख्या पांच
विज्ञापन

सीएचसी बेहजम के कैमा बुजुर्ग में एक और मिला मलेरिया संक्रमित

लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बावजूद जिले में संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं। बुधवार को शहर निवासी एक युवक में डेंगू और बेहजम सीएचसी के कैमाबुजुर्ग निवासी एक युवक में मलेरिया की पुष्टि हुई है। उधर, चिल्ड्रन वार्ड में भी बुखार पीड़ित छह बच्चे भर्ती हुए, जबकि एईएस की संभावना के चलते एक बच्चे को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी एक युवक में डेंगू की पुष्टि होने के बाद जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या पांच हो गई हैं, जबकि मलेरिया का आंकड़ा 25 और एईएस पीड़ित बच्चों की संख्या 34 हो गई है। पिछले कई दिन से बुखार आने पर हिदायतनगर निवासी एक 25 वर्षीय युवक ने बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर जांच कराई। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई। उधर, सीएचसी बेहजम के गांव कैमाबुजुर्ग में एक और मलेरिया संक्रमित मिलने पर गांव में इसके रोगियों की संख्या 10 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय की छत से लेकर सरकारी आवासों तक गंदगी की भरमार

संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने एक ऑडियो बनाया है। इसमें वह लोगों को साफ सफाई से लेकर छत एवं घर में कबाड आदि इकठ्ठा न होने का संदेश दे रहे हैं। सीएमओ बताते हैं कि छत एवं खुले में रखे कबाड़ में पानी जमा होता है, जिसमें डेंगू के मच्छर पनपते हैं। मगर, उनके ही ऑफिस की छत से लेकर पास के सरकारी आवास में बेइंतहा कबाड़ पड़ा हुआ है। इससे कार्यालय के कर्मचारियों में डेंगू बुखार को लेकर दहशत है। सीएमओ का यह संदेश दूसरों को नसीहत और खुद करा रहे फजीहत वाली कहावत साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया का एक-एक और मरीज मिलने की जानकारी नहीं है। ऑफिस की छत और आवास में रखे कबाड़ की नीलामी की प्रक्रिया जल्द अपनाकर इसे हटवाया जाएगा। - डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed