फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One killed, two injured in road accidents

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accidents
पलियाकलां। पलिया-निघासन मार्ग पर अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रविवार की रात धर्मापुर निवासी अमन प्रताप किसी काम से पलिया आया था। लौटते समय बेला के पास उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें अमन प्रताप बुरी तरह घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से पलिया सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नौगवां पेट्रोल पंप के पास ही किसी वाहन की टक्कर से नौगवां निवासी जयपाल का 30 वर्षीय पुत्र पप्पू बुरी तरह से घायल हो गया। पप्पू बाइक से पलिया होते हुए घर लौट रहा था। उसे भी सीएचसी पलिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना पृथ्वीपुरवा के पास एक मैरिज हाल के सामने हुई। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छोटेलाल पुत्र श्याम किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि छोटेलाल अपने घर से शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मझगईं थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया है। घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



पिरथीपुरवा गांव के पास सड़क हादसे में युवक की मौत

लखीमपुर खीरी। थाना मझगई के मुर्गहा निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया कि थाना मझगई क्षेत्र के गांव मुर्गहा निवासी 35 वर्षीय छोटेलाल रविवार देर शाम बाइक से रकेहटी स्थित ससुराल जा रहा था।वह पिरथीपुरवा गांव के पास पहुंचा ही था कि उसकी किसी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed