फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One killed, four injured in three road accidents

तीन सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Sun, 28 Nov 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in three road accidents
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ और सदर कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के दाउदपुर गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद (55) शनिवार दोपहर गांव की बाजार में दवा लेने गए थे। इस बीच पैदल भीरा रोड पार करते समय तेज रफ़्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मण प्रसाद और बाइक चालक थाना गोला के अलीगंज निवासी दिलीप कुमार (19) पुत्र रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेज गया। जहां लक्ष्मण प्रसाद की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर सिंगाही के नौरंगाबाद निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह शुक्रवार को देर रात कार से वापस अपने घर जा रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र में टेडुई मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चला कर रहे गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, लखीमपुर से इंटरलॉकिंग ईंट भरकर ढखेरवा जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली कस्बे के आगे मौहारी बाग के पास बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि ईंट लदे ट्रैक्टर के कई टुकड़े हो गए। इसमें चालक दाताराम व उसका साथी शान मोहम्मद निवासी अटकोनवा थाना फरधान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed