{"_id":"600477a68ebc3e2c550f5af0","slug":"one-dead-and-two-seriously-injured-in-triple-riding-lakhimpur-news-bly434029966","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल राइडिंग में एक की मौत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल राइडिंग में एक की मौत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी
विज्ञापन
पलिया-मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर लोकनपुरवा गन्ना क्रय केन्द्र के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ले जाते वक्त एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
थाना निघासन के बंगलहा निवासी 22 वर्षीय ललित कुमार अपने साथी 19 वर्षीय ओमकार पुत्र अजय कुमार व रमियाबेहड़ निवासी 20 वर्षीय बेचेलाल के साथ शनिवार को मझगईं के मलंगा गांव में अपनी ससुराल आया था। रात लगभग दस बजे तीनों बाइक से कस्बा किसी काम से गए थे। वहां से लौटते समय लोकनपुरवा गन्ना क्रय केन्द्र के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां रास्ते में ओमकार की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर ललित और बेचेलाल को पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पलिया चौकी इंचार्ज उदयभान यादव अस्पताल पहुंचे और शव पीएम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
घटना के बाद सीएचसी में मची रही चीख पुकार
घटना के बाद मृतक के परिजन पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। यहां चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। उधर, घटना के बाद रविवार को भी अस्पताल में भारी भीड़ का तांता लगा रहा। शव पीएम को जाने के दौरान भी परिजन शव से चिपटकर रोते-बिलखते रहे।
जर्जर रोड पर आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं
मझगईं के लोकनपुरवा गन्ना क्रय केन्द्र के पास रोड काफी जर्जर हो गई है। इस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार ग्रामीणों द्वारा सड़क को सही कराए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है।
सूचना के काफी देर बाद पहुंची मझगईं पुलिस
लोगों के मुताबिक, हादसा होने के बाद काफी देर तक घायल युवक मौके पर पड़े तड़पते रहे। काफी देर बाद मझगईं पुलिस के दो सिपाही बाइक से पहुंचे। लोगों के मुताबिक, अगर समय रहते इलाज मिल जाता तो युवक की जान बच सकती थी।
टेंपो ने साइकिल सवार बालिका को टक्कर मारी, घायल
खीरी टाउन। खीरी कस्बा स्थित लहरपुर बस स्टॉप के पास लहरपुर की तरफ से आ रहे एक टेंपो ने साइकिल सवार बालिका को टक्कर मार दी, जिससे बालिका के हाथों में गंभीर चोट लग गई।
कस्बे के मुख्य मार्ग पर लहरपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे सवारियों से भरे एक टेंपो चालक ने लहरपुर बस अड्डे के पास साइकिल से जा रही सब्बन की 12 वर्षीय पुत्री को टक्कर मार दी, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई। बस अड्डे पर मौजूद लोगों ने टेंपो चालक को रोककर लड़की को इलाज के लिए डॉक्टर के पास भिजवाया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा। संवाद