{"_id":"672532248a2661cd2f0d64e4","slug":"one-bike-rider-died-and-two-were-injured-in-a-collision-with-a-sugarcane-laden-truck-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-132404-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ना भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ना भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
पसगवां। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट अजबापुर को गन्ना लेकर जाते समय अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटारा निवासी कमलेश के 24 वर्षीय पुत्र विशाल गांव के ही 47 वर्षीय मुलायम व 40 वर्षीय बेंचे के साथ कस्बा जंगबहादुरगंज की बाजार जा रहे थे। गांव से कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ग्राम गोविंदापुर के करीब सामने से आ रहे गन्ना भरे ट्रक के अनियंत्रित होने के कारण बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां ले जाया गया, जहां से बेंचे व मुलायम को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया, जबकि विशाल को मामूली चोट ही आई। दुर्घटना में बेंचे का दायां हांथ पूरी तरह से कुचल गया तथा मुलायम के सिर में गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय मुलायम की मौत हो गई।