फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One and a half year old child dies due to drowning in water filled pit in Lakhimpur kheri

Lakhimpur kheri News: मकान के बाहर पानी के हौद में गिरा डेढ़ साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत

Fri, 02 Feb 2024 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 05:48 PM IST
सार

गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव पुनर्भूग्रंट में शुक्रवार को दर्दनाक घटना हो गई। यहां डेढ़ साल का बच्चा हौद में गिर गया, जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
One and a half year old child dies due to drowning in water filled pit in Lakhimpur kheri
मृतक बच्चे के घर में जुटीं गांव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र में गांव पुनर्भूग्रंट निवासी श्रवण कुमार का डेढ़ साल का बेटा मानस पानी से भरे हौद में गिर गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।  इकलौते पुत्र की मौत से मजदूरी पेशा परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मानस शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते पड़ोस के मकान के बाहर बने पानी के हौद में गिर गया, जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब उधर से गुजर रहे बच्चों ने उसे हौद में पड़ा देखा तो शोर मचाया। 
विज्ञापन


परिजन घर से बाहर आए और मासूम को हौद से निकाला। जीवित होने की उम्मीद में परिजन बच्चे को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम मानस अपने माता-पिता की तीन संतानों में इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो फुट गहरा था हौद 
ग्रामीण क्षेत्रों में अमूमन लोग घरेलू पानी के निकास के लिए घर के बाहर हौद बनवा लेते हैं, लेकिन ढकते नहीं हैं। गांव पुनर्भूग्रंट में खुला हौद मासूम के लिए मौत का कारण बन गया। जिस हौद में बच्चे की डूबकर मौत हुई है, वह दो फुट गहरा था, जिसमें बमुश्किल डेढ़ ही फुट पानी था। माना जा रहा है कि मासूम सिर के बल हौद में गिरा होगा, जिससे वह उठ नहीं पाया और मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed