फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the way to 2021, the gift of the sports field in Pasgwan, Dhaurhara and Nighasan

2021 के जाते-जाते पसगवां, धौरहरा और निघासन में मिली खेल मैदान की सौगात

Sat, 25 Dec 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
On the way to 2021, the gift of the sports field in Pasgwan, Dhaurhara and Nighasan
भारत माता की प्रतिमा की पूजा अर्चना करतीं सांसद और विद्यायक।
पसगवां ब्लॉक के जसमढ़ी में खेल मैदान का हुआ उद्घाटन, मोतीपुर में आज होगा शिलान्यास
विज्ञापन

धौरहरा की ग्राम पंचायत अमेठी के मजरा महादेव खेड़ा में हफ्ते भर पहले हो चुका है शिलान्यास
लखीमपुर खीरी। जनपद में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सालों से चली आ रही कवायद के बीच अच्छी खबर यह है कि 2021 के जाते-जाते तीन खेल मैदानों की सौगात मिली है। पसगवां ब्लॉक के जसमढ़ी में शुक्रवार को खेल मैदान का उद्घाटन कर आमजन को समर्पित किया गया है। वहीं निघासन क्षेत्र के गांव मोतीपुर में शनिवार को खेल मैदान का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि धौरहरा की ग्राम पंचायत अमेठी के मजरा महादेव खेड़ा में एक सप्ताह पहले खेल मैदान का शिलान्यास किया जा चुका है।
जिला मुख्यालय पर एकमात्र स्पोर्ट्स स्टेडियम है। इसके अलावा मैगलगंज के खखरा में भी लाखों की लागत से सालों पहले बनाया गया मिनी स्टेडियम निष्प्रयोज्य पड़ा है। कुछ साल पहले खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक मिनी स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्ताव मांगा गया था, जिसमें चार ब्लॉकों पलिया, निघासन, बेहजम और रमियाबेहड़ ने जमीन की उपलब्धता कराते हुए युवा कल्याण विभाग के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजे थे। हालांकि कुछ समय बाद इस योजना को बंद किए जाने से कहीं भी मिनी स्टेडियम का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

लिहाजा सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने मनरेगा व ग्राम पंचायतों के माध्यम से गांवों में खेल मैदान बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कराई, जिसके क्रम में इस वर्ष तीन ब्लॉकों में खेल मैदान बनाने के लिए जगह चयनित करके कार्य शुरू कराया गया है। इससे आने वाले समय में युवाओं को अपने गांव के आसपास ही खेल संबंधी मैदान समेत खेल सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि पसगवां ब्लॉक के जसमढ़ी में मनरेगा व ग्राम पंचायत निधि से खेल मैदान विकसित किया गया है। निघासन के मोतीपुर में ढाई एकड़ जमीन पर खेल मैदान बनाया जाएगा। धौरहरा के महादेवखेड़ा में भी शिलान्यास होने के बाद खेल मैदान को विकसित करने का काम जारी है।
सांसद और विधायक ने किया मल्टीपर्पज पार्क का लोकार्पण
पसगवां। पसगवां-जेबी गंज के बीच मोहम्मदी रोड पर ग्राम कुतुबापुर में नवनिर्मित विवेकानंद मल्टीपर्पज पार्क का लोकार्पण सांसद रेखा वर्मा और विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने किया। पार्क में भारत माता की प्रतिमा का भी अनावरण हुआ।
इस दौरान रेखा वर्मा ने कहा कि मोहम्मदी विधानसभा के प्रत्येक गांव में ऐसा ही मल्टीपर्पज पार्क बने ताकि युवाओं का समुचित विकास हो सके। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायत को चमकाने में कोई कसर न बाकी छोड़ें। सभी ने ग्राम प्रधान और वीडीओ कुणाल गुप्ता की निर्माण में भूमिका का सराहना की।

इससे पहले सांसद और विधायक ने पार्क के शिलापट्ट का अनावरण किया और पार्क के अंदर आकर्षण बनी भारत माता की प्रतिमा का अनावरण कर पूजा की। मंच पर सांसद, विधायक और एसडीएम का स्वागत बीडीओ ने किया। संचालन शिक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान बीईओ डॉ. बृजेश त्रिपाठी, भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक गौरव सिंह, जिला पंचायत सदस्य लाल बहादुर वर्मा, श्याम किशोर अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed