{"_id":"69cc059f58ff1d113a0ee03e","slug":"on-the-strength-of-courage-daughters-of-kho-kho-reached-the-board-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-171723-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हौसलों के दम पर खो-खो में बेटियों की मंडल तक उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हौसलों के दम पर खो-खो में बेटियों की मंडल तक उड़ान
Tue, 31 Mar 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फिजा
लखीमपुर खीरी। जिले की बेटियां खेल के मैदान में अपनी मेहनत और लगन से नई पहचान बना रही हैं। आर्यकन्या डिग्री कॉलेज और गुरुनानक डिग्री कॉलेज की महिला खिलाड़ी खो-खो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर मंडल स्तर तक पहुंच चुकी हैं।
आर्यकन्या डिग्री कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की शिल्पी और रानी, द्वितीय वर्ष की इशिका यादव तथा गुरुनानक डिग्री कॉलेज की फिजा ने अपने खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया है। ये खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
कोच आबिदा के मार्गदर्शन में ये छात्राएं नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ अपने खेल को लगातार निखार रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका आत्मविश्वास मजबूत है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रयासरत हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि उनका लक्ष्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अभ्यास और खेल के प्रति जुनून हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। मैदान दूर है, फिर भी मेहनत जारी है।
-इशिका यादव
-- -- -
कठिन परिस्थितियों में भी हम मैदान में अभ्यास करते हैं। हमारा सपना राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलना है।
-रानी
-- -- -- -- -- -- -
संसाधन कम हैं, लेकिन मेहनत से कमी पूरी कर रहे हैं। थोड़ा सहयोग मिले तो और बेहतर कर सकते हैं।
-फिजा
-- --
बिना सुविधाओं के ही मंडल स्तर तक पहुंचे हैं। अब बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाना ही लक्ष्य है।
-शिल्पी