{"_id":"694c2e0699a37f1903054df5","slug":"on-assurance-of-concrete-action-the-family-agreed-and-then-performed-the-last-rites-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-164338-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन, फिर किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन, फिर किया अंतिम संस्कार
Wed, 24 Dec 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। पोस्टमाॅर्टम के बाद मंगलवार देर रात हरिश्चंद्र का शव बेलिहान गांव पहुंचा। परिजनों ने पुलिस पर धाराओं में खेल करने और हीलाहवाली का आरोप लगाकर बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इससे फूलबेहड़ पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
एहतियातन गांव में तैनात पुलिस ने मान मनौव्वल शुरू कर दी। काफी देर गहमागहमी चलती रही। दोपहर में हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिखित आश्वासन पर परिजन माने। करीब नौ घंटे बाद शाम चार बजे शव का अंतिम संस्कार किया।
गांव बेलिहान निवासी हरीश्चंद्र (55) की अपने भतीजे रंजीत और भाभी प्रेमा से जमीनी विवाद में मारपीट हो गई थी। इसमें हरिश्चंद्र गंभीर घायल हो गए थे। लखनऊ में उपचार दौरान दूसरे दिन हरिश्चंद्र की मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद मंगलवार रात शव गांव लाया गया। परिजन रात भर शव पर विलाप करते रहे। मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने चीखते हुए कहा उसके पति की निर्मम हत्या की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस पर मामला हल्का कर आरोपियों को अभय दान देने का आरोप लगाया। काफी देर हंगामा चलता रहा। ठोस कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन माने। शाम चार बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया। करीब नौ घंटे तक शव घर में रखा रहा। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया सुशीला की तहरीर पर भतीजा रंजीत, भाभी प्रेमा और बहू आरती के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी भागे हुए हैं, गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।