फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old pension restoration The other day strike

पुरानी पेंशन बहाली को दूसरे दिन भी हड़ताल

Tue, 22 Dec 2015 11:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 22 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Old pension restoration The other day strike
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों की सांकेतिक हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने विकास भवन और जिला अस्पताल गेट पर बैठक कर रणनीति बनाई। जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं ठप रहीं। वहीं विकास भवन के सभी कार्यालयों के कर्मचारियों ने आंदोलन का समर्थन कर पेनडाउन सांकेतिक हड़ताल के कार्यक्रम में सहभागिता की। इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष जीएस सिंह, मंत्री जितेंद्र यादव ने साथी कर्मचारियों के साथ विकास भवन के गेट पर धरना देकर अपनी मांगे रखीं। इधर जिला अस्पताल में आरके गुप्ता, डॉ. परमानंद, डॉ. एके कनौजिया, राकेश वाल्मीकि, ओपी गुप्ता, रामराज सिंह, विवेक शुक्ला, पीएल मिश्रा, एसके सिंह, सचिन वर्मा, त्रिलोकी नाथ समेत तमाम कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में धरना दिया। कर्मचारी परिषद की मांगों का समर्थन करते हुए ट्यूबवेल टेक्रिशियन इंपलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारी परिषद के संयोजक महंथ सिंह ने कहा कि कर्मचारियों और संगठन के पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर पूरा नहीं किया गया तो 23 फरवरी से पूर्णकालिक हड़ताल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। निजीकरण, आउटसोर्सिंग, ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त कर नियमित प्रकृति के पदों पर नियमित भर्ती की जाए। ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 15 लाख किया जाए। संगठन ने कर्मचारियों के लिए 10 सूत्रीय मांग रखी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed