फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ointment of assurance to patients troubled by disorder

अव्यवस्थाओं से परेशान मरीजों को आश्वासन का मरहम

Thu, 13 Jan 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ointment of assurance to patients troubled by disorder
लखीमपुर खीरी। कोरोना की बढ़ती रफ्तार और मंडलायुक्त के आने की संभावना को देखते हुए बृहस्पतिवार को सीडीओ से लेकर डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने नवागत सीएमएम को मरीज और स्टाफ से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने एवं साफ सफाई को दुरुस्त कर कूड़ेदान रखवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को सबसे पहले सीडीओ अनिल कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी ओपीडी व वार्ड एवं न्यू सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण कर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। कूड़ा देखकर सफाई कर्मी से उसे उठवाया। वहीं ठंड से ठिठुर रहे एक बुजुर्ग को कंबल ओढ़ाया। इसके बाद करीब 12 बजे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डॉ. मदन लाल के साथ इमरजेंसी ओपीडी एवं वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट देखा। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित मरीज और उनके तीमारदारों से प्रोटोकाल का पालन कर मास्क लगाने के लिए सीएमएस को निर्देश दिए। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सांस रोगी बांसखेडा निवासी प्रवीण कुमार से कोविड टीकाकरण और टेस्ट के बाबत पूछा। पेट की समस्या से परेशान राजगढ़ निवासी माधुरी माथुर से दवाएं मिलने की जानकारी लेकर ठंड से बचाव के लिए अपने पास से कंबल दिया। आवास विकास निवासी अंकित कुमार ने जांच ने होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने जांच कराने के निर्देश दिए। ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर अपने सामने चलवाकर देखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों को आश्वासन किया कि घबराइए मत, जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा, क्योंकि अब नए सीएमएम आ गए हैं। उन्होंने सीएमएस डॉ. मदन लाल को मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। पहले सीडीओ और फिर डीएम का अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण करना कमिश्नर के संभावित दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। अस्पताल स्टाफ से लेकर तीमारदारों का कहना था कि यदि अधिकारी इसी तरह एक्टिव रहे तो मरीजों को दिकक्तें ही न हों।
विज्ञापन

कोविड कंट्रोल रूम को भी लिया जायजा
डीएम ने कोविड कंट्रोल रूम पहुंचकर ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण से निपटने की तैयारी और बचाव को लेकर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने एसीएमओ एवं प्रभारी अधिकारी (टेस्टिंग) डॉ. अनिल गुप्ता से जांच की कार्ययोजना, जांच टीमों की क्रियाशीलता, कांटेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग और उसकी फीडिंग, होम आइसोलेशन वाले संक्रमितों की निगरानी कर रही टीम के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरूस्त रहें। इसलिए संयुक्त निरीक्षण हुआ था। कमिश्नर जिले के नोडल अफसर हैं। इधर, कुछ दिनों में उनके आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed