फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Officials also arbitrary due to lack of

अधिकारियों की कमी भी है मनमानी की वजह

Mon, 22 Jun 2015 07:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 22 Jun 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
हाल ही में डीएम के औचक निरीक्षण में नगर पालिका के निर्माण कार्यों में तमाम खामियां मिलने और ठेकेदारों की मनमानी उजागर हुई, इस मनमानी की एक वजह यह भी है कि नगर पालिका में निर्माण कार्यों की न तो निगरानी हो रही है और न ही घटिया निर्माण पर ठेकेदारों को कोई टोकने वाला है। नगर पालिका लखीमपुर अधिकारियों की भारी कमी से जूझ रही है। ईओ से लेकर जलकल अभियंता और सफाई निरीक्षक समेत कई अधिकारियों के पद वर्षों से खाली पड़े हैं। पालिका दफ्तर में भी हालात ठीक नहीं है। वहां भी एक-एक बाबू कई-कई अनुभागों का कार्य देख रहा है। इस बाबत कई बार शासन को पत्र भेजा गया, लेकिन किसी अधिकारी-कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई।
विज्ञापन

मौजूदा हालात पर नजर डालें तो अधिशाषी अधिकारी मृत्युजंय यादव के तबादले के छह माह गुजरने के बाद भी नए अधिशाषी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं हुई। एसडीएम सदर ईओं का चार्ज संभाल रहे हैं। सफाई निरीक्षक के दो पदों के मुकाबले पिछले चार साल से कोई नहीं आया। जलकल अभियंता का पद पिछले तीन साल से खाली पड़ा है। शायद यही वजह है कि मॉनीटरिंग न होने के कारण शहर की पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। ठेकेदारों के निर्माण कार्यों की निगरानी करने के लिए नगर पालिका में अवर अभियंताओं के दो पद हैं, लेकिन पिछले पांच सालों से एक ही अभियंता तैनात है।  राजस्व निरीक्षक का पद पिछले 10 वर्षों से खाली पड़ा है। जिसके कारण राजस्व की वसूली लगभग न के बराबर हो रही है। वहीं एकाउंटेंट का पद भी 10 वर्षों से खाली पड़ा है। नए एकाउंटेंट के न आने की वजह से बाबू को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पथ-प्रकाश इंस्पेक्टर पिछले पांच वर्षों से नगर पालिका को नहीं मिला है। वहीं पालिका दफ्तर में बाबुओं की नई तैनाती न होने और कई के रिटायर होने के कारण व्यवस्था बदहाल हो गई है। जिसका खामियाजा नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों की कमी को लेकर कई बार शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है। रिमाइंडर भी भेजे गए, लेकिन ईओ या किसी अन्य अधिकारी की तैनाती नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed