फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   officers tested fire safety arrangements in hospitals of Lakhimpur Kheri

झांसी अग्निकांड के बाद अलर्ट: लखीमपुर खीरी के अस्पतालों में अफसरों ने परखी अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था

Sat, 16 Nov 2024 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Nov 2024 03:35 PM IST
सार

झांसी अग्निकांड के बाद लखीमपुर खीरी में अफसरों ने शनिवार को सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को परखा। 

विज्ञापन
officers tested fire safety arrangements in hospitals of Lakhimpur Kheri
अफसरों ने परखे अग्नि सुरक्षा के इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में हुए भीषण अग्निकांड में 10 नवजात शिशुओं की मौत के बाद शासन ने सभी जिलों के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर शनिवार को लखीमपुर खीरी में पुलिस और प्रशासनिक अमले ने जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को देखा। 

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी सदर अश्वनी सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर रमेश कुमार तिवारी ने शनिवार को चीफ फायर ऑफिसर राजन शर्मा और उनकी टीम के साथ जिला चिकित्सालय के पीआईसीयू व जिरियाट्रिक वार्ड का किया। अधिकारियों के साथ अग्निशमन विभाग की टीम ने जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा इंतजारों को देखा और वहां मौजूद स्टाफ को किसी भी आपातकालीन स्थिति के दौरान किस तरह से अग्नि सुरक्षा उपायों और उपकरणों का इस्तेमाल करना है, उसके बारे में जानकारी दी। डॉक्टर शिखा शर्मा एवं चिकित्सालय के स्टॉफ को आग से बचाव के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


टीम ने जिला महिला चिकित्सालय के सिक न्यूबोर्न चाइल्ड यूनिट (एसएनसीयू) का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने चिकित्सालय में बिजली उपकरणों में स्पार्किंग एवं आग की स्थिति होने पर किए जाने वाले उपायों के लिए प्रभारी सिक न्यू बोर्न चाइल्ड यूनिट डॉक्टर सुष्मिता सिंह को आवश्यक बातें बताईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed