{"_id":"6a1c71e086d6aa177903029d","slug":"officers-asked-to-explain-the-delay-in-road-repairs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-176454-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क मरम्मत में देरी पर अफसरों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क मरम्मत में देरी पर अफसरों से जवाब तलब
Sun, 31 May 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल,
लखीमपुर खीरी। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान सड़क पुनर्स्थापन कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में बाढ़ बचाव, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल विंग के विद्युत कनेक्शन, गेहूं खरीद, गोवंश संरक्षण, स्वयं सहायता समूह, आयुष्मान भारत, टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जियो ट्यूब और जियो बैग तकनीक से बाढ़ बचाव की 12 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिन्हें 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है।
आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि दो वित्तीय वर्षों में 283 केंद्रों के सापेक्ष 237 का निर्माण पूरा हो चुका है। गेहूं खरीद की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि 6900 किसानों से 52 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई, जो लक्ष्य का 66 प्रतिशत है। सीवीओ डॉ. दिनेश सचान ने गो-आश्रय स्थलों और गोवंश संरक्षण संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
-- --
गेस्ट हाउस से कलक्ट्रेट तक पैदल पहुंचे मंत्री
प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन से कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार तक पैदल पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ रहे। रास्ते में वह अधिकारियों से बातचीत करते हुए सभागार पहुंचे।