फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   O son of Kesari, please do this small work for me

Lakhimpur Kheri News: कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम...

Wed, 24 Jun 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 24 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
O son of Kesari, please do this small work for me
बांकेगंज में आयोजित रात्रि जागरण में मंचन करते कलाकार। संवाद। - फोटो : 1
बांकेगंज। ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार पर बालाजी कमेटी की ओर से मेला मैदान में रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। दोपहर से ही कीजो केसरी के लाल,मेरा छोटा सा ये काम.. सरीखे भजन गीत गगन भेदी स्वर में गूंजने लगे।
विज्ञापन

मेला मैदान में लगे भव्य पंडाल में विराजमान भगवान श्रीराम दरबार में विधि-विधान के साथ हनुमान जी का पूजन और आरती के बाद बालाजी महाराज के रात्रि जागरण का शुभारंभ हुआ। इसमें कानपुर व रितिक रूद्रपुर उत्तराखंड झांकी ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीतों के जरिए हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। कमेटी के सदस्य महावीर जिंदल व मोहित अग्रवाल की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने भगवान का मनमोहक रूप धारण कर भक्तों का मन मोह लिया। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण जिंदल, विवेक सिंह,अवनीश गुप्ता,लालू, नरेश कुमार, दीपक भार्गव,दिलीप सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

---
मंगल काव्य महोत्सव द्वितीय में गूंजे साहित्य के स्वर
मैगलगंज। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर सूर्य नारायण फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित मंगल काव्य महोत्सव द्वितीय साहित्यिक गरिमा और सांस्कृतिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य नारायण धर्मकांटा, जहाननगर में आयोजित कार्यक्रम में युवा कवियित्री डॉ. हीना कौसर गोरखपुरी सहित विभिन्न जिलों और प्रदेशों से आए कवियों व साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में वंदना, गीत, गजल, मुक्तक, ओज और शृंगार रस की रचनाओं ने साहित्य प्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed