फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now women groups will also run fair rate ration shops

अब महिला समूह भी चलाएंगी उचित दर राशन की दुकानें

Thu, 16 Jul 2020 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Now women groups will also run fair rate ration shops
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गांवों में बनाए गए महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए एक और खुशखबरी है, कि अब वह उचित दर राशन (कोटा) की दुकानें भी संचालित कर सकेंगी। शासन ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार के रूप में बदलाव भी आ सकता है।
विज्ञापन

महिला समूह पहले से व्यवसाय के क्षेत्र में कई सफलताएं हासिल कर चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान भी कई महिला समूहों ने पीपीई किट और मास्क का उत्पादन करके साबित भी किया है। शायद इसीलिए कोरोना संक्रमण काल भी समूहों के लिए अवसर लेकर आया है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 1502 उचित दर राशन की दुकानें संचालित हैं, जिनसे करीब 8,44,219 कार्डधारक परिवारों को प्रतिमाह सस्ती दर पर राशन वितरित किया जाता है। इनमें 30 उचित दर दुकानें अभी रिक्त हैं, जिन्हें पड़ोसी गांवों के कोटेदारों से अटैच्ड किया गया है। लिहाजा 30 दुकानों पर दावेदारी का मौका महिला स्वयं सहायता समूहों को मिल गया है। जल्द ही इच्छुक और मानकों पर खरे उतरने वाले महिला समूहों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के तहत कार्यरत स्वयं सहायता समूहों को दुकानों की आवंटन प्रक्रिया में प्रथम वरीयता देने के आदेश मिले हैं। सिर्फ अनुकंपा के आधार पर प्रस्तावित रिक्त दुकानों को छोड़कर शेष रिक्त दुकानों के आवंटन के लिए समूहों को प्रथम प्राथमिकता देने का निर्णय शासन ने लिया है। इसके अनुपालन में रिक्त 30 दुकानों के आवंटन में समूहों को प्रथम वरीयता देते हुए उनका चयन किया जाएगा। एक से अधिक स्वयं सहायता के आवेदन मिलने पर इनकी रैंकिंग तैयार की जाएगी, जिससे जिस समूह के क्रियाशील सदस्यों की संख्या ज्यादा होगी वही बाजी मारेगा। क्रियाशील सदस्यों का निर्धारण उपायुक्त मनरेगा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स=वर्जन.......
कई महीने से रिक्त चल रही 30 उचित दर दुकानों का आवंटन करने के लिए स्वयं सहायता समूहों के प्रथम वरीयता दी जाएगी। जल्द ही दुकानों के आवंटन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक समूह ग्राम्य विकास विभाग के पास आवेदन कर सकते हैं।
-विजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed