फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now two ASPs in the district, circle divided into eastern and western zones

Lakhimpur Kheri News: जिले में अब दो एएसपी, सर्किल पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बंटा

Tue, 06 Feb 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Now two ASPs in the district, circle divided into eastern and western zones
लखीमपुर खीरी। जिले में पुलिसिंग के लिए अब दो एएसपी की तैनाती की गई है। इसके लिए सभी सात सर्किलों को पूर्वी और पश्चिमी में बांटा गया है। सर्किलों के थाने भी तय हो गए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से जिले में एक ही एएसपी की तैनाती थी। रविवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने दोनों एएसपी का कार्यक्षेत्र निर्धारित कर दिया। जनपद में नए आए एएसपी पवन कुमार गौतम को एएसपी पूर्वी बनाया गया है, जबकि पूर्व से जिले में तैनात एएसपी नैपाल सिंह को एएसपी पश्चिमी की जिम्मेदारी दी गई है। कई वर्ष पूर्व भी जिले में दो एएसपी की तैनाती थी। बताया जा रहा है कि उस समय जिले में थानों की संख्या 23 थी। बाद में जिले में सिर्फ एक एएसपी ही रह गया। लंबे समय बाद जिले में दो एएसपी की तैनाती हुई है।
विज्ञापन


पूर्वी में तीन और पश्चिमी क्षेत्र में चार सर्किल किए गए शामिल
पूर्वी क्षेत्र में तीन सर्किल शामिल किए गए हैं। इसमें सदर, धौरहरा व निघासन सर्किल शामिल हैं। एएसपी पूर्वी के क्षेत्र में सदर सर्किल के कोतवाली सदर, फरधान, खीरी, महिला थाना, शारदानगर, साइबर थाना व एएचटीयू शामिल है। इसी तरह धौरहरा सर्किल का धौरहरा, ईसानगर, फूलबेहड़, खमरिया व निघासन, तिकुनिया, सिंगाही, पढुआ थाना आएगा। वहीं पश्चिमी एएसपी क्षेत्र में गोला, मोहम्मदी, मितौली व पलिया सर्किल शामिल हैं। इसमें गोला, मैलानी, भीरा, मोहम्मदी, उचौलिया, हैदराबाद, पसगवां, मितौली, नीमगांव, मैगलगंज, पलिया, संपूर्णानगर, चंदन चौकी, गौरीफंटा व मझगई मिलाकर 15 थाने शामिल हैं।

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed