फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now TTE will get hand held terminal machine

अब टीटीई को मिलेगी हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन

Thu, 14 Jul 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Now TTE will get hand held terminal machine
मैलानी। एनई रेलवे में जल्द ही टीटीई ट्रेनों में हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन (एचएचटी) से टिकटों की जांच करते दिखाई देंगे। इसके लिए लखनऊ मंडल को 191 एचएचटी मशीन मिल चुकी हैं। टीटीई खाली बर्थ की सूचना देगा और तत्काल आरएसी-वेटिंग यात्रियों का टिकट कंफर्म हो जएगा। इससे यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा और टीटीई की मनमर्जी से अनधिकृत सीट आवंटन पर ब्रेेक लग जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के मुताबिक, यात्री सुविधाओं के लिए रेल प्रशासन ने ट्रेनों में हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन का उपयोग करने का निर्णय लिया है। इसका उपयोग शुरू होने पर टीटीई ट्रेनों में कागज के आरक्षण चार्ट लेकर नहीं चलेंगे। एनई रेलवे में भी इनका शीघ्र ही उपयोग शुरू किया जाएगा। इसके लिए वाणिज्य विभाग मुख्यालय गोरखपुर को 316 हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीनें प्राप्त भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग ने इज्जतनगर मंडल को 29, लखनऊ को 191 और वाराणसी 96 मशीनें आवंटित की हैं। पहले चरण में सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) दिल्ली से एनई रेलवे के सोलह टिकट जांच कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और बाकी कर्मियों के प्रशिक्षित हो जाने के बाद जल्द ही हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीनों का उपयोग यात्रा के दौरान बर्थ आवंटन में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन - हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन आई पैड साइज की डिजिटल डिवाइस है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों का रिजर्वेशन चार्ट उपलब्ध रहेगा। मशीन जीपीआरएस के जरिए यात्री आरक्षण प्रणाली के केंद्रीय सर्वर से जुड़ी रहती है। इसलिए जहां भी स्टेशन पर ट्रेन रुकती है, टिकटों की बुकिंग का विवरण अपडेट हो जाता है। इसके जरिए टीटीई सीट कंफर्मेशन, कैंसिलेशन, पेनाल्टी, अतिरिक्त किराया आदि का काम भी कर सकेंगे। इससे वेटिंग और आरएसी के यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed