फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now the officers will go to the chaff donors' house

अब भूसा दानियों के घर जाएंगे अफसर

Mon, 02 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now the officers will go to the chaff donors' house
50 क्विंटल भूसा दान देने वाले व्यक्ति के घर जाएंगे डीएम-सीडीओ
विज्ञापन

गो आश्रय स्थलों के संचालन में बजट की कमी आ रही आड़े
लखीमपुर खीरी। पशुओं के लिए भूसे की कमी का संकट गहराता जा रहा है। वहीं गो आश्रय स्थलों के संचालन में बजट की समस्या आड़े आ रही है। इस कारण प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से मदद मांगने का मन बनाया है। डीएम का कहना है कि जो दानी 50 क्विंटल से अधिक भूसा दान में देंगे, उनके दरवाजे भूसा मांगने मैं और सीडीओ स्वयं पहुंचेंगे।
जनपद में लावारिस पशुओं द्वारा खेतों में फसलें बरबाद करने और सड़कों पर घूमने के मामले थमे नहीं हैं। कुल 45 गो आश्रय स्थल संचालित हैं, जिनमें करीब 12 हजार गोवंश संरक्षित किए गए हैं। संरक्षित पशुओं को चारा खिलाने के लिए प्रतिदिन प्रति पशु 30 रुपये बजट शासन से मिलता है, लेकिन इस नाममात्र की धनराशि से पशुओं को भरपेट चारा मुश्किल है। क्योंकि भूसा का रेट 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है, जबकि हरा चारा इससे भी महंगा है।
विज्ञापन

ऐसे में पशुओं को चारा उपलब्ध कराने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने निशुल्क भूसा संरक्षित एवं संग्रहित करने का अनूठा प्रयोग किया है, जिसके लिए अफसरों को भूसा दान करने वाले व्यक्तियों/किसान के घर जाना होगा। वर्तमान समय में गेहूं की कटाई-मड़ाई का समय चल रहा है, जिससे भूसा एकत्र करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि खीरी जिले में यदि कोई समाजसेवी 50 क्विंटल भूसा गो-आश्रय स्थल के लिए दान करेगा, तो उस दान करने वाले व्यक्ति के घर डीएम एवं सीडीओ जाएंगे। वहीं यदि कोई व्यक्ति 30 क्विंटल भूसा दान देता है, तो उसके घर एडीएम जाएंगे। यदि कोई किसान 20 क्विंटल भूसा दान करता है, तो उसके घर संबंधित तहसील के एसडीएम जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति 10 क्विंटल भूसा दान देता है, तो उसके घर बीडीओ व तहसीलदार जाएंगे। इस संबंध में सभी गो आश्रय स्थलों के संचालकों को अवगत कराया गया है, जो ऐसे भूसा दानियों से संपर्क कर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed