फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now the complaints of railway passengers will be resolved from the war room.

Lakhimpur Kheri News: अब वार रूम से होगा रेलयात्रियों की शिकायतों का निस्तारण

Mon, 24 Jun 2024 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Now the complaints of railway passengers will be resolved from the war room.
मैलानी। एनई रेलवे के लखनऊ मंडल ने यात्रियों की शिकायतों की निगरानी और त्वरित समाधान के लिए मंडल नियंत्रक कार्यालय लखनऊ में वार रूम स्थापित किया है। अब वार रूम से यात्रियों की शिकायतों का निस्तारण और त्वरित समाधान होगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि डीआरएम आदित्य कुमार के मार्गदर्शन और सीनियर डीसीएम आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में रेल मदद पोर्टल पर यह सुविधा दी गई है। शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए वार रूम बनाया गया है। शिकायत निवारण प्रबंधन प्रणाली को डिजिटल बनाते हुए रेल मदद नाम से एक एप जारी किया।
विज्ञापन

यह एप यात्रियों की शिकायतों को पंजीकृत कर निवारण की स्थिति के बारे में जानकारी मुहैया कराता है। पंजीकरण के बाद मोबाइल पर एसएमएस के जरिये शिकायत संख्या उपलब्ध कराई जाती है। समाधान की जानकारी भी एसएमएस से दी जाती है। वार रूम में मुख्यत: सुरक्षा, समय पाालन, पेय, खाद्य सामग्री की उपलब्धता, चिकित्सा सहायता, बिजली, सफाई, पार्सल, टिकटिंग, यात्री सुविधाओं और विभिन्न मुद्दों से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार रूम में वाणिज्य, परिचालन, आरपीएफ, इंजीनियरिंग, विद्युत, मैकेनिकल सहित सभी विभागों के राजपत्रित अधिकारी चौबीस घंटे (आठ घंटे की तीन पालियों में) ड्यूटी पर मौजूद रहते हैं। परिणामस्वरूप शिकायतों का त्वरित निपटान आसान होता है।
इन यात्रियों की शिकायतें हुईं दूर
छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस में एसी-3 कोच के यात्री मोहम्मद तौकीर की कोच में कूलिंग बढ़ाने की शिकायत का दो मिनट में और ट्रेन नंबर 15007 के यात्री की बेड रोल की अनुपलब्धता की शिकायत वार रूम में रेल मदद टीम ने दस मिनट में दूर की।

पानी बोतल की अधिक कीमत लेने पर वेंडर पर हुआ एक हजार जुर्माना
बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री अवर्तक ने खानपान वेंडर द्वारा पानी की बोतल की कीमत बीस रुपये वसूलने की शिकायत की। रेल मदद एप पर की। इसका तत्काल निवारण कर वेंडर पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed