{"_id":"573c9bf64f1c1bc843ac6eca","slug":"now-sresham-committee-secretary-looted-from-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोतवाली के पास से सरेशाम समिति सचिव को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोतवाली के पास से सरेशाम समिति सचिव को लूटा
अमर उजाला मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)।
Updated Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगदी और कागजात रखे बैग को छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश
कोतवाली से महज पचास मीटर की दूरी पर हुई घटना
पत्रकार हरिश्चंद्र के साथ लूटपाट और उनके चाचा की हत्या की घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने साधन सहकारी समिति के प्रभारी सचिव राकेश कुमार शुक्ला को लूट लिया। वह जिला सहकारी बैंक की सायंकालीन शाखा से कैश लेकर लौट रहे थे। बाइक में लगे बैग को लूटकर बादमाश भाग निकले, जिसमें बीस हजार रुपए रखे थे। घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस समिति सचिव को लेकर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कस्बे की नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू करा दी है।
साधन सहकारी समिति के सचिव राकेश कुमार शुक्ला बुधवार को करीब साढ़े चार बजे थाने के सामने स्थित प्राइवेट कंपनी श्रीराम कंसल्टेंसी में अपनी गाड़ी की किस्त का पैसा जमा करने गए थे। वहां उन्होंने दस हजार रुपए जमा किए और दस दस हजार की दो गड्डियां अपने कागजातों के साथ बैग में रखकर बाइक में लगे बैग में रख लिया। वह रामलीला गेट के पास पहुंचे ही थे कि बाइक पर सवार कुछ बदमाश उनकी गाड़ी में लगे बैग से कागजों एवं रुपयों से भरा बैग निकालकर फरार हो गए। सचिव की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी है। सचिव ने बताया कि वह समितियों का पैसा जिला सहकारी बैंक मोहम्मदी की सायंकालीन शाखा में जमा कराने के बाद अपनी कार की किस्त जमा करने गए थे। वहीं से वापस आते समय हादसा हो गया। पुलिस का अनुमान है कि बदमाश बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे, पुलिस बैँक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है।
गली में दो बैंक, फिर भी नहीं लगाई जाती पुलिस
कस्बे के मोहल्ला बाजारगंज की तंग गली में सहकारी बैँक और अर्बन बैँक स्थित है। यहां दिनभर ग्राहकों का आनाजाना बना रहता है। यहां से कई बाइकें पहले भी चोरी हो चुकी हैं। फिर भी यहां पुलिस नहीं लगाई जाती है।
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में कस्बे की नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग कराई जा रही है। पुलिस टीमें संदिग्धों के घरों पर भी छापामारी कर रही हैं।
- आनंद शाही, प्रभारी कोतवाल, मोहम्मदी।