फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now speed post and parcel can be booked 24 hours a day at the main post office

Lakhimpur Kheri News: अब प्रधान डाकघर में 24 घंटे बुक करा सकेंगे स्पीड पोस्ट व पार्सल

Fri, 26 Dec 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Now speed post and parcel can be booked 24 hours a day at the main post office
लखीमपुर खीरी। जनपद वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब लखीमपुर के प्रधान डाकघर पर 24 घंटे स्पीड पोस्ट व पार्सल बुक कराने की सुविधा मिलेगी। साथ ही गोला, मोहम्मदी, मैगलगंज, पलिया उप डाकघरों में बुकिंग सेवा का एक घंटा और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

गोला, मोहम्मदी, मैगलगंज, पलिया उप डाकघर में अब तक बुकिंग काउंटर सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक खुलता था, लेकिन अब इसको चार बजे तक कर दिया गया, ताकि जनमानस अतिरिक्त समय में भी बुकिंग सेवा का लाभ उठा सके। इधर, प्रधान डाकघर में 24 घंटे सेवा शुरू होने से अब लोगों को स्पीड पोस्ट व पार्सल बुक कराने के लिए अपना काम-धाम छोड़कर नहीं आना होगा। जब उनको समय मिलेगा, वे आराम से बुकिंग करा सकेंगे। यह जानकारी लखीमपुर के डाक अधीक्षक सुमनेश कुमार की ओर से जारी पत्र में दी गई है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में 24 घंटे बुकिंग सेवा की सुविधा ट्रायल के रूप में एक अक्तूबर से चल रही थी, लेकिन अब इसको पूरी तरह लागू कर दिया। इस सुविधा का अभी तक प्रचार-प्रसार नहीं था, लेकिन विभागीय अफसरों ने इसके प्रचार-प्रसार शुरू करा दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को यह सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed