फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now Sampurnanagar sugar mill has suffered a loss of Rs 42 lakh

अब संपूर्णानगर चीनी मिल को लगी 42 लाख रुपये की चपत

Wed, 03 Aug 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now Sampurnanagar sugar mill has suffered a loss of Rs 42 lakh
तमिलनाडु की एक कंपनी का चेक हुआ बाउंस
विज्ञापन

बीते दिनों बेलरायां चीनी मिल को लगी थी 1.25 करोड़ की चपत
संपूर्णानगर। तमिलनाडु की एक कंपनी ने संपूर्णानगर चीनी मिल को 42 लाख रुपये से अधिक की चपत लगाई है। कंपनी के दिए चेक को बैंक ने बाउंस कर दिया है। यहां बता दें कि बीते दिनों बेलरायां चीनी मिल को 1.25 करोड़ की चपत लगी थी।
संपूर्णानगर की किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा बेलरायां में फ्राड करने वाली तमिलनाडु की प्राइवेट कंपनी को चीनी की बिक्री की गई थी। इसमें बिना प्रपत्र जांच किए ही मिल व संघ के अधिकारियों ने चीनी का सौदा कर दिया था। बेलरायां चीनी मिल का मामला सामने आया तो संपूर्णानगर मिल के अधिकारियों ने जब कंपनी से मिलने वाला चेक बैंक में लगाया तो वह भी बाउंस हो गया। मामले में 42 लाख 27 हजार रुपये का चूना तमिलनाडु की प्राइवेट फर्म द्वारा चीनी मिल को लगाया गया है।
विज्ञापन

मिल की प्रधान प्रबंधक विनीता सिंह ने बताया कि चीनी खरीद अनुबंध के अनुसार, संघ से चयनित निर्यातक फर्म को आवंटित की गई चीनी का उठान बंदरगाह के रास्ते निर्यात होना था। जिस पर निर्यातक फर्म को बंदरगाह परिवहन से मिलने वाले प्रपत्र चीनी मिल को उपलब्ध कराने थे, इसी प्रपत्र के अनुसार मिल को प्रति क्विंटल के हिसाब से सब्सिडी भी मिली थी, लेकिन निर्यातक फर्म ने बंदरगाह से मिलने वाले कागज उपलब्ध नहीं कराए, जिससे सब्सिडी नहीं मिली। जब फर्म का चेक बैंक में भुगतान के लिए लगाया गया तो वह भी बाउंस हो गया। पत्रावली का अवलोकन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर अब तक करीब 43 लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत करा दिया गया है, शीघ्र ही चयनित फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सवाल यह है कि बिना कागजों के ही चीनी का उठान कैसे हो गया, इस पर कोई कुछ भी बोलने को राजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed