फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now PM Kisan Samman Nidhi will be available on the basis of Aadhaar number

अब आधार संख्या के आधार पर मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि

Sun, 27 Mar 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now PM Kisan Samman Nidhi will be available on the basis of Aadhaar number
आधार कार्ड - फोटो : amar ujala
सभी लाभार्थियों को केवाईसी कराना अनिवार्य, तभी मिलेगी अगली किश्त
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करानी होगी। अब तक खाता संख्या के आधार पर किसानों को भुगतान किया जा रहा था। अब आधार संख्या के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि का भुगतान किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी अप्रैल-जुलाई 2022 चौमास से किश्त भुगतान प्रक्रिया बैंक खाता संख्या से बदलकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा धरित आधार संख्या की सहायता से आधार संख्या आधारित हो जाएगी। इसलिए लाभ पा रहे सभी किसानों को ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी किसानों का बैंक खाता संख्या आधार केवाईसी के साथ एनपीसीआई लिंक होना आवश्यक है।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के समस्त लाभार्थी किसानों का पोर्टल पीएमकिसान डॉट जीओवी डॉट इन पर ई-केवाईसी कराने के लिए ओटीपी प्रमाणीकरण एवं सीएससी के माध्यम से बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया अपनानी होगी। ताकि भविष्य की आने वाले किश्तें सभी किसानों को निर्बाध मिलती रहें। उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2022 तक प्रत्येक ब्लॉक में ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा। यदि किसी किसान को समस्या आ रही है तो वह अपनी न्याय पंचायत के प्राविधिक सहायक या एडीओ कृषि या जिला कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed