फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now only a person from the village can complain against the Pradhan

Lakhimpur Kheri News: अब सिर्फ गांव का व्यक्ति ही कर सकेगा प्रधान की शिकायत

Mon, 04 Aug 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 04 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Now only a person from the village can complain against the Pradhan
लखीमपुर खीरी। प्रधान अगर विकास कार्यों में गड़बड़ी करते हैं तो शिकायतकर्ता संबंधित गांव का व्यक्ति होना चाहिए। इसके लिए उसे शपथ-पत्र भी देना होगा। अगर जांच में मामला झूठा निकलता है तो संबंधित पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। पंचायतीराज निदेशक ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले ग्राम प्रधानों की शिकायत की बाढ़ आ जाती है। इसे रोकने के लिए यह व्यवस्था दी है। संयुक्त निदेशक एसएन सिंह ने सभी जिलों को पत्र जारी किया है। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने इस संबंध में पंचायती राज निदेशक को पत्र लिखा था। इसमें मांग की गई थी कि प्रधानों के विरुद्ध शिकायत करने वाला व्यक्ति उसी ग्राम पंचायत का होना चाहिए, जिसको स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पंचायतीराज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि कई बार यह देखने को मिला है कि एक ही व्यक्ति के नाम बार-बार अलग-अलग पंचायतों की शिकायत आती हैं। जांच कराने पर शिकायत की पुष्टि नहीं होती है। इससे समय की भी बर्बादी होती है और कुछ निकलता भी नहीं है। नजदीक आ रहे पंचायत चुनाव को लेकर शिकायतें बढ़ जाती हैं। इसी स्थिति में शासन का यह आदेश शिकायतों पर रोक लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed