फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now most of the district under the control of Dudhwa

अब जिले का अधिकांश जंगल दुधवा के नियंत्रण में

Thu, 31 Aug 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 31 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Now most of the district under the control of Dudhwa
दुधवा - फोटो : अमर उजाला
दुधवा के बफर जोन का हुआ विस्तार, बदला भूगोल 
विज्ञापन

बफर जोन का एरिया बढ़कर 1,10798.48 हेक्टेयर हो जाएगा

 दुधवा टाइगर रिजर्व के इतिहास में एक सितंबर 2017 से एक नया पन्ना जुड़ रहा है। इसके साथ ही जिले के जंगल का भूगोल भी बदल रहा है। जंगल का पूरा एक डिवीजन दुधवा टाइगर रिजर्व में समाहित हो रहा है। जो अभी तक उत्तर खीरी वन प्रभाग कहलाता था वह अब दुधवा टाइगर रिजर्व का बफर जोन कहलाएगा। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के दो रेंज मैलानी और भीरा के साथ शाहजहांपुर की खुटार रेंज का कुछ हिस्सा बफर भी जोन में शामिल होगा। इस मर्जर के साथ दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन का एरिया बढ़कर 1,10798.48 हेक्टेयर हो जाएगा।  
दुधवा टाइगर रिजर्व में दुधवा नेशनल पार्क के साथ, किशनपुर सेंक्चुरी और कतर्निया घाट वन्यजीव विहार शामिल हैं। दुधवा नेशनल पार्क में 490 वर्ग किलोमीटर कोर जोन, 124 वर्ग किलोमीटर बफर जोन, किशनपुर सेंक्चुरी में 204 वर्ग किलोमीटर कोर जोन, 66 वर्ग किलोमीटर बफर जोन इसी तरह कतर्निया घाट वन्यजीव विहार के कुल 479 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में 150.0275 वर्ग किलोमीटर का बफर एरिया हैं। अब उत्तर खीरी वन प्रभाग का संपूर्ण वन क्षेत्र, दक्षिण खीरी वन प्रभाग के दो रेंज और शाहजहांपुर के खुटार रेंज का कुछ हिस्सा दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल होने से खीरी जिले के अधिकांश वन क्षेत्र पर दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन का नियंत्रण होगा। यह बदलाव एक सितंबर से हो रहा है। प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ विभागाध्यक्ष डॉ. रूपक डे इस आशय का आदेश 25 अगस्त को ही जारी कर चुके हैं। अब डीएफओ नार्थ डॉ. अनिल कुमार पटेल दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के पहले उपनिदेशक होंगे। खीरी और शाहजहांपुर जिले के इस वन क्षेत्र को दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल करने की अधिसूचना वर्ष 2012 में ही जारी हो गई थी। काफी दिनों तक यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। पिछले एक साल से इस काम में तेजी आई आखिर दुधवा के इतिहास में एक सितंबर वह महत्वपूर्ण दिन बना जब दुधवा टाइगर रिजर्व का इतने बड़े पैमाने पर विस्तार हो सका।  
विज्ञापन

 
अब दुधवा टाइगर रिजर्व में बफर जोन की स्थिति  
दुधवा वन प्रभाग             19003.71 हेक्टेयर 
कतर्निया घाट                 15002.75 हेक्टेयर 
उत्तर खीरी वन प्रभाग      49390.32 हेक्टेयर
दक्षिण खीरी वन प्रभाग     24779.50 हेक्टेयर 
खुटार रेंज (शाहजहांपुर) 2622.20 हेक्टेयर 
 
कुल बफर जोन एरिया     1,10798.48 हेक्टेय
र 
 
 
प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ विभागाध्यक्ष के आदेश दिनांक 25 अगस्त के क्रम में उत्तर खीरी वन प्रभाग के संपूर्ण वन क्षेत्र, दक्षिण खीरी वन प्रभाग के भीरा, मैलानी रेंज और शाहजहांपुर के खुटार रेंज के वन क्षेत्र को दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन एक सितंबर को अपने नियंत्रण में ले रहा है। इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील चौधरी, मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed