फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now lakhs have been stolen by breaking the locks of the closed houses of two bank employees

अब दो बैंक कर्मियों के बंद घरों के ताले तोड़कर हुई लाखों की चोरी

Sat, 18 Sep 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now lakhs have been stolen by breaking the locks of the closed houses of two bank employees
एक सप्ताह पहले प्रोफेसर और डॉक्टर के घर को चोर बना चुके हैं निशाना
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक बार फिर मोहल्ला काशीनगर में दो बंद घरों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी समेत करीब 5.50 लाख कीमत का सोना-चांदी के माल पर हाथ साफ कर दिया।
काशीनगर निवासी रमेश चंद्र तिवारी तिकुनिया स्थित आर्यावर्त बैंक में कार्यरत हैं। इन्हीं के मकान में किराएदार देशराज कलौरिया भी आर्यावर्त बैंक शाखा मूड़ा सवारान में कार्यरत हैं। रमेश चंद्र तिवारी तिकुनियां में रहते हैं। बताते हैं कि इनकी पत्नी और बच्चे किसी काम से सोमवार को लखनऊ गए थे। वहीं किराएदार देशराज कलौरिया अपने बच्चे का मुंडन कराने के लिए हरियाणा स्थित गांव गए हुए हैं। इस बीच चोरों ने घर के ताले तोड़कर दोनों घरों से 1.34 लाख की नगदी और 5.50 लाख कीमत के सोना-चांदी के जेवर-बर्तन चोरी कर लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मकान मालिक रमेश चंद्र तिवारी की पत्नी लखनऊ से लौटीं तो घर के दरवाजे की कुंडियां टूटी मिलीं। घर के अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सेफ व अलमारियां खुली थीं। किराएदार के घर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, उनके कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद राजापुर चौकी से पुलिस फोर्स जांच करने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी चोरी होने का अनुमान लगते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल करके साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की वीडियोग्राफी की है। मकान मालिक रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि उनके घर से चोरों ने करीब एक लाख नगदी, पूजाघर में रखी चांदी की मूर्तियां, बर्तन समेत सोने के जेवर चुराया है, जिसमें सोना-चांदी की कीमत करीब 2.50 लाख है। वहीं किराएदार देशराज कलौरिया हरियाणा से नहीं लौटे हैं, लेकिन उन्होंने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि घर में करीब 34 हजार रुपये के अलावा करीब तीन लाख कीमत के गहने रखे हुए थे।
गश्त बढ़ाने का दावा हवाई, छह टीमें भी नहीं कर पाईं खुलासा
करीब एक सप्ताह पहले पंजाबी कॉलोनी में प्रोफेसर जेएन सिंह के बंद मकान से चोरों ने नगदी व सोने-चांदी के जेवर चुराए थे, जिनकी कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना के खुलासे के लिए एसपी ने सीओ सिटी के निर्देशन में छह पुलिस टीमें लगाई थीं और क्राइम ब्रांच को भी जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके अलावा रात में गश्त बढ़ाकर मोहल्लों में चौकसी करने के निर्देश दिए गए थे। फिर भी मोहल्ला काशीनगर में दो दिन बाद ही चोरों ने फूलबेहड़ सीएचसी में तैनात डॉ. अंकिता भारती के बंद घर से हजारों की नगदी, लैपटॉप समेत जेवर चोरी कर लिए थे।
बंद मकान के ताले तोड़कर दो घरों से चोरी होने की सूचना मिली है। राजापुर चौकी पुलिस ने मौके पर जांच की है और क्राइम ब्रांच ने भी मौका मुआयना किया है। अभी तहरीर नहीं मिली हैं, जिसके मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक

गोला-खुटार मार्ग पर खोखे से निकाल ले गए सामान
संसारपुर। गोला खुटार मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने टायर के पंक्चर जोड़ने वाले के खोखे का ताला तोड़ कर हजारों का सामान चुरा लिया। ग्राम बोझिया निवासी मंजूर अली पुत्र अली शेर ने पुलिस चौकी संसारपुर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 16 सितंबर की रात चोरों ने ताला तोड़कर 45 हजार की कीमत के उपकरण चुरा लिए। पीड़ित ने चोरी सामान का पता लगाने की पुलिस से मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed