{"_id":"66314b8c8d067d154d096757","slug":"now-ecg-test-facility-will-be-available-at-community-health-centers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-119027-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी ईसीजी जांच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी ईसीजी जांच की सुविधा
विज्ञापन
सीएमओ संतोष कुमार गुप्ता-संवाद
लखीमपुर खीरी। हृदय संबंधी सामान्य बीमारी की जांच के लिए ईसीजी कराने के लिए लोगों को जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी। मरीजों को यह सुविधा जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लाकवार सीएचसी पर ईसीजी की सुविधा शुरू करने की पहल की है।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि सीएचसी पर अभी तक ईसीजी जांच की सुविधा नहीं थी, जिसकी वजह से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब मरीजों को यह सुविधा सीएचसी पर ही मिलेगी। सीएमओ ने बताया कि ब्लाकवार सीएचसी पर चरणबद्ध सुविधा शुरू की जा रही है। मोहम्मदी और पलिया में यह सुविधा शुरू करा दी है।
इसी हफ्ते में निघासन और मितौली सीएचसी पर सुविधा शुरू की जाएगी। अगले हफ्ते में धौरहरा आदि सीएचसी पर ईसीजी की सुविधा शुरू की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि पूर्व में ईसीजी जांच के लिए उपकरण खरीदे जा रहे हैं। कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कर्मचारियों का जैसे-जैसे प्रशिक्षण पूरा हो रहा है, वैसे-वैसे सीएचसी पर सुविधा शुरू हो रही है।