फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now earn thousand for giving info about death of pregnant women

गर्भवती एवं प्रसूता के मौत की सूचना देने पर मिलेंगे एक हजार

Mon, 19 Feb 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 19 Feb 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
Now earn thousand for giving info about death of pregnant women
- फोटो : SELF
मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद मातृ मृत्यु का सिलसिला नहीं थम रहा है। वहीं, विभागीय अधिकारी इनकी मौत के आंकड़े शासन को भेजने में भी हेराफेरी करते हैं। मातृ मृत्यु के आंकड़ों की सही जानकारी के लिए शासन ने मातृ मृत्यु की सबसे पहले सूचना देने वाले को एक हजार रुपये इनाम में देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं सेहतमंद हो, जिससे स्वस्थ्य बच्चे का जन्म हो इसलिए शासन ने गर्भवती महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित कर रखी है। इसके बावजूद आकड़ों के अनुसार गर्भावस्था से लेकर प्रसव होने और उससे 42 दिनों तक महिलाओं की मौत हो रही है। हालांकि महिलाओं की मौत की सूचना शासन को भेजने की जिम्मेदारी आशा वर्कर और एएनएम की है। जिनके माध्यम से सीएमओ शासन को सूचना भेजते हैं। इन सबके बावजूद मातृ मृत्यु के आंकड़ों में हो रही हेराफेरी रोकने के लिए शासन ने मातृ मृत्यु की सूचना देने वाले को इनाम के तौर पर एक हजार रुपये देने का ऐलान किया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक इमरान खान ने बताया कि गर्भावस्था से लेकर प्रसव तक और उससे भी 42 दिन बाद तक यदि किसी महिला की मौत हो जाने की सूचना जो भी टोल फ्री नंबर 18001801900 पर सबसे पहले सूचित करेगा, उसे सरकार की तरफ से एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले को अपना नाम, पिता का नाम एवं मोबाइल नंबर और जिस महिला की मौत हुई है उसके बारे में जानकारी बतानी होगी। 
विज्ञापन


मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए शासन ने प्रोत्साहन राशि दिए जाने का ऐलान किया है। जो भी व्यक्ति या महिला सबसे पहले 15 से 49 वर्ष की गर्भवती एवं प्रसूता की मौत हो जाने की सूचना देगा, उसे एक हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जावेद अहमद सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed