फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now children of Tharu villages will also be able to study online

अब थारू गांवों के बच्चे भी कर सकेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now children of Tharu villages will also be able to study online
नेपाल बॉर्डर के थारू बाहुल्य छह गांवों में लगे मोबाइल टॉवर, तीन हुए शुरू
विज्ञापन

39 गांवों की 60 हजार आबादी इंटरनेट सुविधा से होगी लाभान्वित
लखीमपुर खीरी। नेपाल सीमा पर जंगल के अंदर बसे थारू जनजाति बाहुल्य गांवों में आजादी के बाद अब लोगों को मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने की सुविधा मिलने जा रही है। इससे थारू जनजाति के बच्चे भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। तीन गांवों- सेड़ाबेड़ा, बजाही और पोया में लगाए गए मोबाइल टॉवरों को परीक्षण के लिए शुरू कर दिया गया है। शेष तीन गांवों बनकटी, ढखिया और रामगढ़ में दस दिन बाद परीक्षण शुरू होगा।
पलिया ब्लॉक क्षेत्र में जंगल के अंदर थारू अनुसूचित जनजाति की 23 ग्राम पंचायतों में कुल 39 मजरा गांव हैं। इनकी कुल आबादी करीब 60 हजार है। वन क्षेत्र में प्रतिबंधों के कारण थारू जनजाति के लोग अब तक आधुनिक संचार सेवाओं जैसे इंटरनेट की सुविधा से वंचित थे। सिर्फ चंदनचौकी में बीएसएनएल का एक मोबाइल टॉवर लगा है, जिसकी रेंज तीन किलोमीटर है। जंगल क्षेत्र में फाइबर ऑप्टिकल लाइन बिछाने की अनुमति वन विभाग नहीं देता है, जिससे बीएसएनएल का टॉवर माइक्रोवेव सिस्टम से चल रहा है, लेकिन यह टॉवर ज्यादातर समय निष्क्रिय रहता है।
विज्ञापन

बेहतर कनेक्टिविटी न होने चंदनचौकी क्षेत्र में बैकिंग सुविधा का अभाव बना हुआ है। कोरोना काल में शिक्षा व्यवस्था भी ऑनलाइन हो गई है, जिससे थारू गांवों के बच्चे पिछड़ रहे थे। सभी मोबाइल टॉवरों को विधिवत चालू करने के लिए अभी 10 दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया विधायक रोमी साहनी द्वारा उद्घाटन कराए जाने की चर्चा है। एकीकृत जनजाति विकास परियोजना चंदनचौकी के परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रत्येक गांव को इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजना के तहत रिलायंस जियो ने छह थारू बाहुुल्य गांवों में मोबाइल टॉवर स्थापित कर दिए हैं, जिनमें से तीन गांवों सेड़ाबेड़ा, बजाही और पोया में मंगलवार को टॉवरों को चालू करके परीक्षण किया जा रहा है। यह मोबाइल टॉवर सैटेलाइट के माध्यम से काम करेंगे। सभी छह टॉवरों के चालू होने पर 28 किलोमीटर एरिया इंटरनेट कनेक्टिविटी से आच्छादित हो जाएगा, जिससे 23 ग्राम पंचायतों के 39 मजरा गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed