फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now birth and death certificate will be made sitting at home

Lakhimpur Kheri News: अब घर बैठे बन जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र

Sun, 17 Mar 2024 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Now birth and death certificate will be made sitting at home
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका क्षेत्र में रहने वालों लोगों को अब जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत अप्रैल से इस योजना की शुरूआत होगी। कर्मचारियों को जानकारी देने के बाद कर्मी खुद ही घर पहुंचेंगे और जरूरी दस्तावेज लेकर प्रमाणपत्र बनाकर देंगे।
विज्ञापन

अभी तक जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शहरवासियों को नगर पालिका के चक्कर काटने पड़ते थे। इस कार्य में सात से दस दिनों का समय भी लग जाता था। कई बार कर्मचारी के सीट पर मौजूद न होने की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी लेकिन आगामी सत्र यानी अप्रैल से लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह नई पहल होगी कि घर बैठे दोनों प्रमाणपत्र उपलब्ध होंगे। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कैंप कार्यालय के नंबर 6393191918 के अलावा लिपिक अभय सक्सेना 7317410419 और निर्मला वर्मा 9795002716 पर फोन करना होगा। इसके बाद जरूरी जानकारी एकत्र करते हुए कर्मचारी आपके घर पहुंचेंगे। आवश्यक दस्तावेज लेकर नगर पालिका से प्रमाणपत्र बनवाने के बाद पुन: घर पर ही देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहरवासियों को सहूलियत मिलेगी, वहीं कर्मचारी को भौतिक सत्यापन करने में भी आसानी होगी। फिलहाल इस पहल के शुरू होने की जानकारी के बाद शहर के लोगों में खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed