{"_id":"68acaafd35f71f56c009d92d","slug":"now-applications-for-high-school-and-intermediate-exams-will-be-accepted-till-september-1-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-154044-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब एक सितंबर तक होंगे हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब एक सितंबर तक होंगे हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए आवेदन
Mon, 25 Aug 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की साल 2026 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। एक सितंबर तक संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं परीक्षा शुल्क, विवरण और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकेंगे। इससे छात्राओं ने राहत की सांस ली है।
डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि आवेदन के बाद स्कूलों के प्रधानाचार्य कोषागार में चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क इसी तारीख तक जमा कर सकेंगे। बताया कि पहले इसकी अंतिम तिथि 10 अगस्त थी। प्रधानाचार्य वेबसाइट पर अपलोड विवरण की चेक लिस्ट प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, विषय, फोटो आदि की सात से 11 सितंबर तक जांच करेंगे। अगर कोई आवेदन में दर्ज किए गए विवरण में कोई त्रुटि पाई जाती है तो 12 से 20 सितंबर तक प्रधानाचार्य संशोधित करेंगे।
दस तक होंगे 9वीं-11वीं के पंजीकरण
बोर्ड की ओर से कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण की तिथि भी बढ़ा दी गई है। कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा करने एवं पंजीकरण शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि दस सितंबर हो गई है। 14 से 20 सितंबर तक त्रुटियां शुद्ध की जाएंगी, इसके बाद 30 सितंबर तक नामावली और कोष पत्र जमा होंगे।