{"_id":"6751e653048fc8d3c00976bf","slug":"notice-to-shopkeepers-to-vacate-shop-within-a-week-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-134553-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुकानदारों को एक सप्ताह में दुकान खाली करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुकानदारों को एक सप्ताह में दुकान खाली करने का नोटिस
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोकर्ण तीर्थ के निर्माण कार्य को लेकर दुकानदारों को एक सप्ताह में दुकानें खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारी कवायद कर रहे हैं। वहीं लोगों की मांग है कि कॉरिडोर का नक्शा सार्वजनिक किया जाए।
कॉरिडोर निर्माण के लिए राजस्व विभाग ने 19418.992 वर्ग मीटर नजूल की भूमि पर्यटन विभाग को देने के साथ जिला पंचायत की 13 और नगर पालिका परिषद की सात दुकानों की निशानदेही भी की है। इधर, रोजी-रोटी का जरिया बचाने के लिए दुकानदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर लगाने लगे हैं, लेकिन राहत की गुंजाइश न के बराबर है।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि गोकर्ण तीर्थ से निर्माण कार्य की शुरुआत हो रही है। साथ ही धवस्तीकरण की कार्रवाई भी चलती रहेगी। नक्शा सार्वजनिक करने के विषय में बताया कि कॉरिडोर जनता के लिए बनाया जा रहा है। सारा कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ होगा।