{"_id":"66bba3ecbde9fce3a9027bc6","slug":"notice-to-secretary-and-head-on-finding-irregularities-in-school-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-127034-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्कूल में अव्यवस्थाएं मिलने पर सचिव और प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्कूल में अव्यवस्थाएं मिलने पर सचिव और प्रधान को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम के निरीक्षण में गांव में गंदगी और स्कूल में अव्यवस्थाएं मिलने के मामले में डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी अहमद हसन सिद्दीकी और प्रधान जसवंत कौर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। संबंधित सचिव का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका है। नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
डीपीआरओ विशाल सिंह ने नोटिस जारी कर कहा कि संविलयन विद्यालय पूजागांव, प्राथमिक विद्यालय अषाढ़ी के शौचालय के कब्जे उखड़े थे। अंदर कूडा-कबाड़ भरा पाया गया। बालिकाओं के लिए शौचालय में दरवाजा नहीं मिला। शौचालय के सामने निर्मित बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त थी। मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालय की कक्षाओं एवं बरामदे में टाइल्स नहीं लगे मिले।
कक्षा से शौचालय तक पहुंच के लिए खड़ंजा नहीं लगा पाया गया। स्कूल प्रांगण में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिला। कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी घास पाई गई। ग्राम पंचायत गुजारा के उच्च प्राथमिक विद्यालय जौहरा में दिव्यांग शौचालय में टायलीकरण एवं दिव्यांग के सुविधा के लिए रैंप एवं अंदर हुक नहीं मिले थे।