फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Notice to officers who did not verify the beneficiaries of Zero Poverty

Lakhimpur Kheri News: जीरो पाॅवर्टी के लाभार्थियों का सत्यापन न करने वाले अफसरों को नोटिस

Mon, 19 Jan 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 19 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Notice to officers who did not verify the beneficiaries of Zero Poverty
लखीमपुर खीरी। जीरो पाॅवर्टी के परिवारों का सत्यापन न करने के मामले में लापरवाह अफसरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। समीक्षा में लापरवाही सामने आने पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि पात्रता का सत्यापन कर लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ें लेकिन अफसरों ने सत्यापन तक नहीं किया। ऐसे में यह परिवार कई योजनाओं वंचित हैं।
विज्ञापन

जल निगम की हर घर नल में भी करीब 13 हजार का सत्यापन नहीं किया गया है। बिजली कनेक्शन देने के लिए विभाग ने सत्यापन नहीं किया है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के भी करीब 657 लाभार्थियों का सत्यापन अटका है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना में चिह्नित परिवारों का सत्यापन तो पूरा हो गया है लेकिन आवास नहीं मिला है। राशन कार्ड जारी करने के लिए भी सत्यापन अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग की किसान सम्मान निधि योजना का सत्यापन तो पूरा है लेकिन सम्मान निधि नहीं मिली है। दिव्यांग, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन और श्रम विभाग में श्रमिकों के पंजीकरण का सत्यापन पूरा हो गया है लेकिन पंजीकरण पूरा नहीं है। शौचालय सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी बहुत कम पात्रों को मिला है।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले से स्वास्थ्य विभाग को जोड़ना था लेकिन अब तक 16 हजार का सत्यापन ही नहीं हुआ। उज्ज्वला योजना से 19555 लोग लंबित हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने समीक्षा के बाद इस लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed