{"_id":"59413e244f1c1b6d178b456c","slug":"notice-to-bdo-on-delaying-allocation-of-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासों के आवंटन में देरी होने पर बीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासों के आवंटन में देरी होने पर बीडीओ को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई ब्लॉक लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत भी नहीं कर सके आवंटन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को निर्माण के लिए प्रथम किस्त देने में कई ब्लॉक पिछड़ गए हैं। जबकि शासन ने 18 जून 2017 तक 26519 लाभार्थियों को किस्त जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। पीडी की रिपोर्ट पर सीडीओ ने सभी बीडीओ को शोकॉज नोटिस जारी की है, जिसमें शेष कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी है।
बता दें कि वर्ष 2016-17 में 17033 आवासों के निर्माण का लक्ष्य मिला था, लेकिन एक भी आवास नहीं बनाया जा सका था। वर्ष 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य बढ़ाकर 26519 कर दिया गया है। लक्ष्य के अनुरूप चयनित सभी लाभार्थियों को 18 जून तक प्रथम किस्त जारी करने के निर्देश शासन ने दिए थे, लेकिन इसके सापेक्ष 14895 लाभार्थियों को ही प्रथम किस्त दी गई है। पीडी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ईसानगर और पसगवां ब्लॉक सबसे पीछे हैं, जहां क्रमश: 2083 में से 984 और 1266 में से 660 लाभार्थियों को प्रथम किस्त दी गई है। जबकि बांकेगंज ब्लॉक में 1806 के सापेक्ष 1174 और लखीमपुर में 1565 के सापेक्ष 1565 लाभार्थियों को प्रथम किस्त दी जा चुकी है। अब शेष दिनों में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी बीडीओ को कारण बताओ नोटिस दी गई है।