फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not to be toilet water What a Clean India Campaign

शौचालय बने पर पानी नहीं ये कैसा स्वच्छ भारत अभियान

Wed, 19 Aug 2015 06:32 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Wed, 19 Aug 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
Not to be toilet water What a Clean India Campaign
ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय तो बनवा दिए गए, लेकिन उसमें पानी का इंतजाम नहीं किया गया। इससे शौचालय निष्प्रयोज्य पड़े हुए हैं। पानी का एकमात्र जरिया दूर लगे हैंडपंप हैं। इसके चलते स्कूलों में शौचालय बने होने के बावजूद स्वच्छ भारत अभियान परवान नहीं चढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

 बांकेगंज ब्लाक में कुल 223 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इसमें तकरीबन सभी में शौचालय बन चुके है। लेकिन इसमें महज तीन-चार शौचालयों में पानी की व्यवस्था तो है, लेकिन उनके ऊपर रखी पानी की  टंकियों का हाल बेहाल है। बाकी बचे विद्यालयों में पानी का इंतजाम नहीं है। हाथ धोने के लिए उन्हें हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। तमाम विद्यार्थी इस समस्या से बचने के लिए खेतों या मैदानों में जाना ज्यादा पसंद करते हैं। और तो और न्याय पंचायत मैलानी स्थित नारंग प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में पानी की व्यवस्था तो दूर अदद हैंडपंप तक नहीं है। इसके अलावा एक दर्जन के करीब प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में लगे इंडियामार्का हैंडपंप मरम्मत के अभाव में बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

गंदे पड़े हैं स्कूल शौचालय
ब्लाक क्षेत्र के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अच्छे शौचालय बने हुए है। बावजूद इसके साफ-सफाई के अभाव में यह बेहद गंदे पड़े हुए है। शौचालयों में जमा गंदगी से निकलने वाली दुर्गंध परिसर स्थित कक्षाओं तक में पहुंच रही है। जिससे बच्चों के बीमार होने का डर बना हुआ है। अभिभावकों ने इस बात की शिकायत कई बार शिक्षकों सहित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों से की। इसके बाद भी विभाग के रहनुमा इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। इसको लेकर अभिभावकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed